Ank

Ank meaning in hindi


अंक मतलब
[सं-पु.] - 1. शून्य से नौ तक की संख्या के सूचक चिह्न; (नंबर), जैसे- 1, 2, 3 आदि 2. संख्या; अदद 3. चिह्न; निशान; छाप 4. रूपक का एक प्रकार 5. नियत समयांतराल पर प्रकाशित होने वाली पत्र-पत्रिकाओं की प्रति; संस्करण 6. नाटक का खंड या सर्ग 7. गोद; क्रोड़ 8. धारावाही किस्त 9. बाहों का घेरा; बगल। [मु.] अंक भरना : आलिंगन करना; गले लगना

Also see Ank in English.

अंक भरना मतलब
- आलिंगन करना; गले लगना।

अंकक मतलब
[सं-पु.] - 1. चिह्न लगाने वाला 2. हिसाब लिखने वाला; आँकने वाला; मूल्य निरूपक 3. गिनती करने वाला; गणक 4. चिह्न या निशान लगाने का यंत्र।

अंकगणित मतलब
[सं-पु.] - 1. अंकों से बनी संख्याओं का अभिकलन करने वाली गणित की एक शाखा 2. संख्याओं का जोड़-घटाव, गुणा-भाग करने वाली विद्या; (अरिथमैटिक) 3. संख्याओं का हिसाब 4. अंकतंत्र।

अंकगत मतलब
[वि.] - 1. अंक या गोद में लिया हुआ; आलिंगित 2. अंक में स्थित 3. पकड़ में आया हुआ 4. (नाटक के) अंक से संबंधित।

अंकधारण मतलब
[सं-पु.] - 1. शरीर पर धार्मिक चिह्न दगवाने की क्रिया 2. त्वचा पर गरम धातु से चक्र, त्रिशूल, शंख आदि छपवाना।

अंकन मतलब
[सं-पु.] - 1. रूपरेखा बनाना; खाका खींचना; चित्रण 2. चिह्न बनाने की क्रिया या भाव 3. लिखना या अंकित करना 4. शरीर पर विभिन्न प्रकार के गोदने उकेरना 5. गिनती करना; गणना 6. चित्रांकन; उत्कीर्णन 7. मूल्यांकन।

अंकनपद्धति मतलब
[सं-स्त्री.] - 1. अंकन का ढंग या प्रणाली 2. लिखने या दर्ज करने की पद्धति।

Words Near it

Ank - Matlab in Hindi

Here is meaning of Ank in hindi. Get definition and hindi meaning of Ank. What is Hindi definition and meaning of Ank ? (hindi matlab - arth kya hai?).

Recently Viewed Words

जानें कुछ नयी रोचक चीजे भी :