Arth

Arth meaning in hindi


अर्थ मतलब
[सं-पु.] - 1. अभिप्राय; मतलब; मानी 2. प्रयोजन 3. किसी बात या शब्द की व्याख्या 4. शब्द की शक्ति 5. इष्ट; काम 6. कारण; निमित्त; हेतु 7. मामला 8. इंद्रियों के विषय- रूप, रस, गंध, शब्द और स्पर्श 9. चार पुरुषार्थों में से एक 10. धन; संपत्ति 11. उपयोग 12. लाभ 13. दिलचस्पी। [क्रि.वि.] 1. अर्थ की दृष्टि से 2. वस्तुतः; सचमुच

Also see Arth in English.

अर्थक मतलब
[वि.] - 1. अर्थ या धन से संबंधित 2. आर्थिक 3. अर्थ या धन उपार्जित या पैदा करने वाला 4. अर्थ या मतलब से संबंध रखने वाला।

अर्थकर मतलब
[सं-पु.] - जिसका कुछ अर्थ हो; सार्थक। [वि.] जिससे आमदनी हो, धन प्रदान करने वाला।

अर्थकाम मतलब
[वि.] - जिसे अर्थ या धन प्राप्त करने की लालसा रहती है; धनेच्छु; धनकाम; स्वार्थी।

अर्थगत मतलब
[वि.] - (शब्द के) अर्थ पर आश्रित।

अर्थगर्भ मतलब
[वि.] - 1. जिसमें विशिष्ट अर्थ निहित हो 2. गहरे अर्थवाला; अर्थपूर्ण।

अर्थगर्भित मतलब
[वि.] - 1. जिसमें एक या कई अर्थ हो सकते हों; अर्थपूर्ण 2. सारगर्भित; अर्थयुक्त 3. अभिव्यक्तिपूर्ण।

अर्थग्रहण मतलब
[सं-पु.] - 1. आशय, अभिप्राय या मतलब समझना; अर्थबोध; भावग्रहण 2. शब्दार्थ।

Words Near it

Arth - Matlab in Hindi

Here is meaning of Arth in hindi. Get definition and hindi meaning of Arth. What is Hindi definition and meaning of Arth ? (hindi matlab - arth kya hai?).

Recently Viewed Words

जानें कुछ नयी रोचक चीजे भी :