Ath

Ath meaning in hindi


अठ मतलब
- आठ का संक्षिप्त रूप जो यौगिक शब्दों के आरंभ में लगता है, जैसे- अठमासा; अठवारा

अथ मतलब
[अव्य.] - 1. कथन, लेख आदि के आरंभ में आने वाला मंगल सूचक शब्द 2. आरंभ; शुरुआत 3. अनंतर

अथक मतलब
[वि.] - 1. न थकने वाला; अश्रांत 2. बिना थके लगातार किया जाने वाला, जैसे- अथक परिश्रम।

अथर्व मतलब
[सं-पु.] - 1. चार वेदों में से एक 2. चौथा वेद जिसके मंत्रद्रष्टा ऋषि भृगु थे 3. उक्त वेद के मंत्र।

अथर्वण मतलब
[सं-पु.] - 1. अथर्ववेद 2. शिव; महादेव।

अथवा मतलब
[अव्य.] - एक योजक शब्द जिसका प्रयोग तब किया जाता है जब कई शब्दों या पदों में किसी एक को चुनना हो; या; वा; किंवा, जैसे- निबंध, कहानी अथवा कविता।

अथाई मतलब
[सं-पु.] - 1. घर के साथ सामने बना चबूतरा जहाँ लोग बैठते हैं; ओटला 2. बैठक 3. मंडली; जमावड़ा।

अथाह मतलब
[वि.] - 1. अत्यंत गहरा; जिसकी थाह न ली जा सके या जिसकी गहराई न नापी जा सके, जैसे- समुद्र की अथाह जलराशि 2. अपार; अगाध, जैसे- अथाह संपत्ति 3. जिसका अनुमान न लगाया जा सके, जैसे- अथाह दुख।

अथॉरिटी मतलब
[सं-स्त्री.] - 1. प्राधिकार; आदेश देने और उसका पालन कराने का अधिकार 2. अधिकृत जानकार 3. कुछ करने का अधिकार या अनुमति 4. पारंगत व्यक्ति 5. (किसी विषय का) विशेषज्ञ, जैसे- वे प्रागैतिहासिक युग पर अथॉरिटी हैं।

Words Near it

Ath - Matlab in Hindi

Here is meaning of Ath in hindi. Get definition and hindi meaning of Ath. What is Hindi definition and meaning of Ath ? (hindi matlab - arth kya hai?).

Recently Viewed Words

जानें कुछ नयी रोचक चीजे भी :