Dha

Dha meaning in hindi


धा मतलब
[परप्रत्य.] - भाँति; तरह, जैसे- बहुधा, नवधा। [सं-पु.] भारतीय संगीत में धैवत स्वर का संकेत रूप; ध।

धाक मतलब
[सं-स्त्री.] - 1. प्रभाव; दबदबा; आतंक 2. शोहरत; ख्याति। [मु.] धाक जमना : रौब या दबदबा होना; प्रभुत्व स्थापित होना।

धाक जमना मतलब
- रौब या दबदबा होना; प्रभुत्व स्थापित होना।

धाकड़ मतलब
[वि.] - 1. जिसकी धाक या दबदबा हो 2. ताकतवर; तगड़ा; बलवान; प्रबल 3. प्रसिद्ध; ख्यात 4. हृष्ट-पुष्ट। [सं-पु.] क्षत्रिय समाज में एक कुलनाम या सरनेम।

धागा मतलब
[सं-पु.] - सूत आदि का पतला बटा हुआ डोरा; तागा।

धाड़ मतलब
[सं-स्त्री.] - 1. डकैतों का आक्रमण; डकैती 2. चढ़ाई 3. पंक्ति के रूप में दूर तक चला गया जीव-जंतुओं का कोई समूह 4. झुंड; जत्था 5. सेना; फ़ौज 6. चिल्लाकर रोने की आवाज़; चिल्लाहट; चीख; दहाड़। [मु.] धाड़ मार कर रोना : ज़ोर-ज़ोर से चिल्लाते हुए रोना।

धाड़ मार कर रोना मतलब
- ज़ोर-ज़ोर से चिल्लाते हुए रोना।

धातु मतलब
[सं-स्त्री.] - 1. लोहा, सोना आदि खनिज पदार्थ; अजैव पदार्थ; (मेटल) 2. क्रिया का मूल रूप 3. मूल तत्व, जैसे- पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश; पंचमहाभूत 4. वीर्य 5. वात, पित्त और कफ़ 6. शरीर में स्थित सात मुख्य तत्व- रस, रक्त, मांस, मेद, अस्थि, मज्जा और शुक्र 7. भाग; अंश 8. अयस; द्रव्य।

Words Near it

Dha - Matlab in Hindi

Here is meaning of Dha in hindi. Get definition and hindi meaning of Dha. What is Hindi definition and meaning of Dha ? (hindi matlab - arth kya hai?).

Recently Viewed Words

जानें कुछ नयी रोचक चीजे भी :