Dhar

Dhar meaning in hindi


धर मतलब
[वि.] - 1. धारण करने वाला 2. देख-रेख करने वाला। [सं-पु.] 1. (पुराण) वह कछुआ जो धरती को अपने ऊपर धारण किए हुए है 2. पर्वत; पहाड़ 3. कृष्ण 4. कपास; रुई 5. तलवार

धार मतलब
[सं-स्त्री.] - 1. प्रवाह 2. तेज; पैनापन 3. पानी का सोता 4. समूह 5. दिशा 6. रेखा 7. बाढ़ 8. डाका 9. फ़ौज; सेना 10. छापा 11. देवी, नदी आदि को दिया जाने वाला अर्घ्य 12. किनारा 13. पहाड़ की श्रेणी। [सं-पु.] 1. ज़ोर से होने वाली वर्षा 2. ओला 3. एक प्रकार का पत्थर। [वि.] 1. धारण करने वाला 2. बहने वाला। [मु.] धार चढ़ाना : 1. देवता आदि पर दूध, जल चढ़ाना 2. सान चढ़ाना

धार चढ़ाना मतलब
- 1. देवता आदि पर दूध, जल चढ़ाना 2. सान चढ़ाना।

धारक मतलब
[वि.] - 1. धारण करने वाला; धारयिता 2. रोकने वाला 3. उधार लेने वाला 4. कहीं पर कोई चीज़ लेकर जाने वाला; वाहक 5. पट्टेदार; (बेयरर)। [सं-पु.] 1. वह पात्र जिसमें कुछ रखा जाए, जैसे- कलश, घड़ा, संदूक आदि 2. धारण करने वाला व्यक्ति 3. ऋण लेने वाला व्यक्ति; कर्ज़दार।

धारण मतलब
[सं-पु.] - 1. किसी चीज़ को अच्छी तरह से पकड़ना या उठाना 2. थामना; सँभालना 3. वस्त्र या आभूषण शरीर पर पहनना या लपेटना 4. अपने ऊपर लेना 5. कोई बात या विचार मन में बैठाना; स्मरण रखना 6. आधान; आश्रयण 7. ग्रहण करना; अंगीकार करना 8. ऋण लेना 9. सुरक्षित रखना; रक्षण 10. सहारा 11. पालन।

धारणा मतलब
[सं-स्त्री.] - 1. कोई विश्वास या विचार; निश्चित मति या मानसिकता 2. मस्तिष्क में कोई वस्तु या विचार धारण करने की शक्ति; स्मृति 3. ग्रहण या धारण करने की अवस्था, क्रिया, गुण या भाव 4. मर्यादा 5. योग के आठ अंगों में से एक 6. नज़रिया; दृष्टिकोण।

धारणावधि मतलब
[सं-स्त्री.] - वह कालखंड या अवधि जब तक कोई पद या संपत्ति आदि धारण की जाए अथवा उसका उपभोग किया जाए।

धारणावान मतलब
[वि.] - जिसमें धारण करने की योग्यता या क्षमता हो; मेधावी।

धारणिक मतलब
[सं-पु.] - 1. ऋणी; कर्ज़दार 2. धन या रुपया जमा करने की जगह; ख़जाना 3. वह व्यक्ति जिसके पास कोई वस्तु धरोहर के रूप में रखी जाए; महाजन।

Words Near it

Dhar - Matlab in Hindi

Here is meaning of Dhar in hindi. Get definition and hindi meaning of Dhar. What is Hindi definition and meaning of Dhar ? (hindi matlab - arth kya hai?).

Recently Viewed Words

जानें कुछ नयी रोचक चीजे भी :