Dravy

Dravy meaning in hindi


द्रव्य मतलब
[सं-पु.] - 1. वस्तु; पदार्थ; चीज़ 2. घटक 3. धन; दौलत; सिक्के; धातु 4. वह पदार्थ जिसमें भार और जड़त्व हो अर्थात जो विरामावस्था और गति की दशा के परिवर्तन का प्रतिरोध करे। यह तीन अवस्थाओं में मिलता है- ठोस, द्रव और गैस 5. दार्शनिक क्षेत्र में वह पदार्थ जिसमें किसी प्रकार की क्रिया या गुण अथवा दोनों हों और जो किसी का समवाय कारण हो 6. वह जिससे कोई चीज़ बनती हो; सामान 7. वह विशुद्ध तत्व जिसमें कोई अन्य तत्व न मिला हो, वैशेषिकों ने द्रव्य के नौ प्रकार बताए हैं- पृथ्वी, जल, तेज, वायु, आकाश, काल, दिक, आत्मा और मन।

Also see Dravy in English.

द्रव्यमान मतलब
[सं-पु.] - किसी वस्तु में विद्यमान पदार्थ की मात्रा; (मास)।

द्रव्यवान मतलब
[सं-पु.] - 1. पदार्थ की वह मात्रा जिसका अपना कोई विशिष्ट आकार-प्रकार हो; (मास) 2. किसी पिंड पर बल लगाने पर उसमें उत्पन्न होने वाला त्वरण (ऐक्सेलेरेशन) बल (फ़ोर्स) का समानुपाती होता है और इस अनुपात का नियतांक ही द्रव्यमान होता है; (द्रव्यमान=बल/त्वरण) 3. शरीर; काया 4. तत्व। [वि.] 1. द्रव्य या पदार्थ से युक्त 2. संपन्न; धनवान।

अपद्रव्य मतलब
[सं-पु.] - 1. बुरी; अनुचित वस्तु 2. अनुचित या निकृष्ट धन या द्रव्य।

गणद्रव्य मतलब
[सं-पु.] - 1. वर्ग या समुदाय विशेष की संपत्ति 2. पंचायती धन।

गंधद्रव्य मतलब
[सं-पु.] - सुगंध देने वाला पदार्थ; सुगंधित पदार्थ।

जीवद्रव्य मतलब
[सं-पु.] - 1. ऑक्सीजन, हाइड्रोजन कार्बन तथा नाइट्रोजन से बना उदजन, कार्बन के मेल से बना अत्यंत जटिल संरचना का कोलाइडी पदार्थ जिसमें प्रोटीन सदृश यौगिक मौजूद होते हैं 2. उक्त द्रव्य सभी प्रकार की कोशिकाओं में अनिवार्य रूप से पाया जाता है; (प्रोटोप्लाज़्म)।

मूल द्रव्य मतलब
[सं-पु.] - 1. वह आदिम पदार्थ जिससे समस्त पदार्थों की निर्मिति हुई है 2. मूलधन 3. किसी व्यापार में लगाई हुई लागत या पूँजी।

Words Near it

Dravy - Matlab in Hindi

Here is meaning of Dravy in hindi. Get definition and hindi meaning of Dravy. What is Hindi definition and meaning of Dravy ? (hindi matlab - arth kya hai?).

Recently Viewed Words

जानें कुछ नयी रोचक चीजे भी :