Ganga

Ganga meaning in hindi


गंगा मतलब
[सं-स्त्री.] - भारत की एक प्रसिद्ध तथा पवित्र नदी जो हिमालय से निकलकर बंगाल की खाड़ी में मिलती है; जाह्नवी; भागीरथी। [मु.] गंगा नहाना : किसी कार्य से मुक्ति पाना; किसी दायित्व को पूर्ण करना

गंगा जमुनी मतलब
[सं-स्त्री.] - 1. कान का एक गहना 2. वह दाल जिसमें अरहर और उड़द की दाल मिली हो; केवटी दाल 3. ज़रदोज़ी का ऐसा काम जिसमें सुनहले और रुपहले दोनों रंग के तार हों। [वि.] 1. मिलाजुला; संकर; दुरंगा 2. जिसमें सामाजिक और सांस्कृतिक सद्भाव हो; समन्वय वाली।

गंगा नहाना मतलब
- किसी कार्य से मुक्ति पाना; किसी दायित्व को पूर्ण करना।

गंगा मैया मतलब
[सं-स्त्री.] - 1. गंगा नदी 2. (पुराण) गंगा नामक देवी 3. सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व के कारण भारत में गंगा नदी को माता या देवी स्वरूप माना गया है।

गंगागति मतलब
[सं-स्त्री.] - 1. मृत्यु 2. मोक्ष; मुक्ति।

गंगाजल मतलब
[सं-पु.] - 1. गंगा नदी का पानी; गंगोदक 2. एक प्रकार का रेशमी कपड़ा। [मु.] गंगाजल उठाना : शपथपूर्वक कहना।

गंगाजल उठाना मतलब
- शपथपूर्वक कहना।

गंगाजली मतलब
[सं-स्त्री.] - 1. एक प्रकार का गेहूँ जो भूरे रंग का और कड़ा होता है 2. काँच या धातु की बनी हुई सुराही या शीशी जिसमें यात्री गंगाजल भरकर ले जाते हैं; सुमेर 3. धातु की बनी हुई सुराही जिसमें पीने के लिए पानी रखा जाता है 4. लोटे जैसा एक पात्र जिसमें कड़ीदार ढक्कन लगा रहता है।

Words Near it

Ganga - Matlab in Hindi

Here is meaning of Ganga in hindi. Get definition and hindi meaning of Ganga. What is Hindi definition and meaning of Ganga ? (hindi matlab - arth kya hai?).

Recently Viewed Words

जानें कुछ नयी रोचक चीजे भी :