Gya

Gya meaning in hindi


ज्ञ मतलब
- यद्यपि यह संस्कृत में 'ज्+ञ्' का संयुक्त वर्ण है। आजकल हिंदी में इसका उच्चारण [ग्य] होता है।

ज्ञप्त मतलब
[वि.] - ज्ञपित; सूचित; संप्रेषित।

ज्ञप्ति मतलब
[सं-स्त्री.] - 1. कोई बात जानने या जनाने की क्रिया या भाव 2. जानकारी; वह बात जो किसी को जतलाई या बतलाई जाए; (इनफॉरमेशन) 3. प्रशंसा; स्तुति 4. मार डालना; मारण 5. जलाना।

ज्ञपित मतलब
[वि.] - 1. जाना हुआ या जताया हुआ; ज्ञात 2. तृप्त या संतुष्ट किया हुआ 3. मारा हुआ; हत 4. प्रशंसित या स्तुत 5. शस्त्र आदि तेज़ किया हुआ।

ज्ञात मतलब
[वि.] - 1. जिसके विषय में सब जानकारी हो; विदित 2. जो जाना हुआ हो।

ज्ञातयौवना मतलब
[सं-स्त्री.] - 1. (साहित्य) वह मुग्धा नायिका जिसमें लज्जा और भय पहले से कम हो गया हो और जो प्रेमी की ओर कुछ-कुछ आकृष्ट होने लगी हो; नवोढ़ा 2. वह नायिका जिसे अपने पूर्णयौवनागम का भान हो।

ज्ञातव्य मतलब
[वि.] - 1. जो जाना जा सके; बोधगम्य 2. जो दूसरों को जतलाया जाने को हो 3. जानने योग्य; ज्ञेय।

ज्ञाता मतलब
[सं-पु.] - 1. चतुर या जानकार व्यक्ति 2. परिचित 3. ज़मानत देने वाला व्यक्ति। [वि.] 1. ज्ञान रखने वाला; ज्ञानवान 2. जिसे किसी विषय का पूरा ज्ञान हो; जानकार।

Words Near it

Gya - Matlab in Hindi

Here is meaning of Gya in hindi. Get definition and hindi meaning of Gya. What is Hindi definition and meaning of Gya ? (hindi matlab - arth kya hai?).

Recently Viewed Words

जानें कुछ नयी रोचक चीजे भी :