Hri

Hri meaning in hindi


मतलब
- हिंदी वर्णमाला का एक वर्णसंस्कृत में यह स्वर माना गया है। हिंदी में इसका ध्वनिगत मूल्य [रि] है। लेकिन यह एक विशिष्ट वर्ण है, क्योंकि 'ऋ' की मात्रा भी होती है और मात्रा केवल स्वर की होती है। इसलिए इसको स्वर वर्ण तो कहा जा सकता है जबकि इसका ध्वनिगत मूल्य [व्यंजन+स्वर] है।

ऋक् मतलब
[सं-स्त्री.] - 1. स्तुति 2. वेद की ऋचा या मंत्र; ऋग्वेद का मंत्र। [सं-पु.] ऋग्वेद।

ऋक् तंत्र मतलब
[सं-पु.] - सामवेद का परिशिष्ट।

ऋक् संहिता मतलब
[सं-स्त्री.] - ऋग्वेद के मंत्रों का समुच्चय या संग्रह।

ऋक्ष मतलब
[सं-पु.] - 1. रीछ; भालू 2. एक तारा-पुंज 3. नक्षत्र; राशि 4. कृतिका मंडल के वे सात तारे जिन्हें सप्तर्षि कहा जाता है।

ऋक्षपति मतलब
[सं-पु.] - 1. रीछों के राजा जांबवान; ऋक्षनाथ; ऋक्षराज 2. चंद्रमा।

ऋक्षराज मतलब
[सं-पु.] - ऋक्षपति; जांबवान।

ऋक्षवान मतलब
[सं-पु.] - एक पर्वत; रैवतक नामक पर्वत का वह अंश जो नर्मदा नदी के किनारे-किनारे गुजरात तक चला गया है।

Words Near it

Hri - Matlab in Hindi

Here is meaning of Hri in hindi. Get definition and hindi meaning of Hri. What is Hindi definition and meaning of Hri ? (hindi matlab - arth kya hai?).

Recently Viewed Words

जानें कुछ नयी रोचक चीजे भी :