Jiva

Jiva meaning in hindi


जीवा मतलब
[सं-स्त्री.] - 1. (ज्यामिति) एक छोर से दूसरे छोर तक जाने वाली सीधी रेखा 2. जीविका 3. जीवन 4. धनुष की डोरी 5. जीवंती नामक लता 6. भूमि; ज़मीन

Also see Jiva in English.

जीवाणु मतलब
[सं-पु.] - 1. अतिसूक्ष्म; एककोशीय तथा विभिन्न आकृतियों वाले आसाधारण जीव 2. ऐसे सूक्ष्म जीव जो जल, मिट्टी, वायु, प्राणियों और पादपों में पाए जाते हैं 3. जीवयुक्त अणु जो प्रायः अनेक प्रकार के रोग उत्पन्न करते हैं; (बैक्टीरिया) 4. जीवों का वह सूक्ष्म रूप जो विकसित होकर एक नए जीव का रूप धारण करता है।

जीवात्मा मतलब
[सं-पु.] - 1. प्राण 2. वह तत्व जो प्राणियों की चेतनवृत्ति या जीवन का मूल कारण हो 3. वह शक्ति जिसके कारण प्राणी जीवित रहते हैं 4. हृदय।

जीवादान मतलब
[सं-पु.] - मूर्छा; बेहोशी।

जीवाधार मतलब
[सं-पु.] - हृदय जो आत्मा का आधार या आश्रय माना जाता है।

जीवावशेष मतलब
[सं-पु.] - प्राचीन काल के जीव-जंतुओं, वनस्पतियों आदि के वे अवशिष्ट रूप जो ज़मीन खोदने पर उसके भीतरी स्तरों में दबे हुए मिलते हैं; (फ़ॉसेल)।

जीवाश्म मतलब
[सं-पु.] - बहुत प्राचीन काल के जीव-जंतुओं, वनस्पतियों आदि के वे अवशिष्ट रूप जो ज़मीन की खुदाई पर निकलते हैं; पुराजीव; (फ़ॉसेल)।

जीवाश्म विज्ञान मतलब
[सं-पु.] - वह विज्ञान जिसमें इस बात का विवेचन होता है कि भिन्न-भिन्न प्राचीन युगों में कहाँ-कहाँ और किस प्रकार के जीव होते थे; पुराजैविकी; (पैलिऑन्टॉलॉजी)।

Words Near it

Jiva - Matlab in Hindi

Here is meaning of Jiva in hindi. Get definition and hindi meaning of Jiva. What is Hindi definition and meaning of Jiva ? (hindi matlab - arth kya hai?).

Recently Viewed Words

जानें कुछ नयी रोचक चीजे भी :