Kul

Kul meaning in hindi


कुल मतलब
[सं-पु.] - 1. वंश; ख़ानदान; घराना 2. समूह; झुंड 3. जाति 4. तंत्र की साधना करने वाला मार्ग; वाममार्ग 5. (संगीत) एक प्रकार की ताल

कुल मतलब
[वि.] - 1. मान या मात्रा के विचार से जितना हो उतना सब, जैसे- कुल बीस आदमी आए थे 2. सारा; संपूर्ण; तमाम; (टोटल)।

Also see Kul in English.

कुलक मतलब
[सं-पु.] - 1. एक साथ एक ही स्थान पर बनने या काम आने वाली वस्तुओं का समूह; (सेट) [वि.] अच्छे कुल या ख़ानदान का।

कुलक मतलब
[सं-पु.] - छोटे भू-स्वामी या समृद्ध किसान।

कुलकलंक मतलब
[सं-पु.] - बुरे आचरण से अपने कुल की प्रतिष्ठा नष्ट करने वाला व्यक्ति; अपने कुल को कलंकित करने वाला; कुलबोरन; कुलांगार।

कुलकुलाना मतलब
[क्रि-अ.] - 1. कुलकुल की आवाज़ उत्पन्न होना 2. व्यथित होना; विकल होना। [क्रि-स.] 1. कुलकुल शब्द उत्पन्न करना 2. व्यथित और विकल करना।

कुलक्षण मतलब
[सं-पु.] - 1. (मान्यता) किसी के शरीर पर दिखने वाला कोई बुरा चिह्न या लक्षण 2. {ला-अ.} बदचलनी; कुचाल। [वि.] जो बुरे या अशुभ लक्षणों से युक्त हो।

कुलक्षणी मतलब
[सं-स्त्री.] - 1. उस स्त्री के लिए प्रयुक्त शब्द जिसमें अच्छे लक्षण न हों 2. कुल को बदनाम करने वाली स्त्री; कुल को लांछन लगाने वाली 3. {व्यं-अ.} समाज के विहित नियमों को तोड़ने वाली स्त्री 4. स्त्रियों के लिए प्रयुक्त एक प्रकार की गाली। [वि.] बुरे लक्षणों से युक्त।

कुलकानि मतलब
[सं-स्त्री.] - कुल की प्रतिष्ठा; कुल की मर्यादा।

Words Near it

Kul - Matlab in Hindi

Here is meaning of Kul in hindi. Get definition and hindi meaning of Kul. What is Hindi definition and meaning of Kul ? (hindi matlab - arth kya hai?).

Recently Viewed Words

जानें कुछ नयी रोचक चीजे भी :