Lal

Lal meaning in hindi


लल मतलब
[सं-स्त्री.] - 1. कामना; इच्छा; चाह; लालसा 2. झूठ; मिथ्या

लाल मतलब
[सं-पु.] - 1. नन्हा और प्यारा बेटा; प्यारा बच्चा 2. पुत्र; बेटा 3. मध्यकालीन हिंदी काव्य में प्रणयी; प्रेमी

लाल मतलब
[सं-पु.] - 1. रक्तिम रंग; सुर्ख़ रंग 2. एक रत्न जो गहरे लाल रंग का होता है; माणिक; याकूत। [सं-स्त्री.] 1. लाल रंग की एक चिड़िया; रायमुनी; लालमुनिया 2. चौसर आदि खेलों में वह गोटी जो सब चालें चलकर बीच के घर में पहुँच जाए। [वि.] 1. लाल रंग का; रक्त वर्ण का; सुर्ख़; लोहित, जैसे- लाल फूल, लाल रंग आदि 2. क्रोध या लज्जा के कारण जिसका रंग सुर्ख़ (रक्त) हो गया हो। [मु.] लाल पड़ना या होना : बहुत क्रोधित होना; नाराज़ होनालाल पीला होना : क्रुद्ध होना

Also see Lal in English.

लाल चंदन मतलब
[सं-पु.] - लाल रंग का चंदन; रक्त चंदन।

लाल पगड़ी मतलब
[सं-पु.] - 1. लाल रंग की पगड़ी या साफा 2. भारत की स्वाधीनता से पहले पुलिस के सिपाहियों की वर्दी का हिस्सा; वह सिपाही या अधिकारी जो लाल पगड़ी पहने हो।

लाल पड़ना या होना मतलब
- बहुत क्रोधित होना; नाराज़ होना।

लाल पीला होना मतलब
- क्रुद्ध होना।

लाल सेना मतलब
[सं-स्त्री.] - 1. साम्यवादी विचारधारा से संबद्ध समूह की सेना 2. रूस में ज़ारशाही के विरुद्ध साम्यवादी क्रांति का लड़ाकू दस्ता जिसने सोवियत संघ की स्थापना के बाद उस देश की राष्ट्रीय सेना का रूप ले लिया और साम्यवाद का रंग लाल होने के नाते लाल सेना कहलाई 3. चीन में साम्यवादी क्रांति और साम्यवादी शासन की सेना भी लाल सेना कहलाती थी।

लालच मतलब
[सं-पु.] - 1. लोभ; तृष्णा; लोलुपता 2. किसी चीज़ को पाने की अनुचित या बढ़ी हुई इच्छा।

लालची मतलब
[वि.] - जो लालच करता हो; लोलुप; लोभी।

Words Near it

Lal - Matlab in Hindi

Here is meaning of Lal in hindi. Get definition and hindi meaning of Lal. What is Hindi definition and meaning of Lal ? (hindi matlab - arth kya hai?).

Recently Viewed Words

जानें कुछ नयी रोचक चीजे भी :