Meru

Meru meaning in hindi


मेरु मतलब
[सं-पु.] - 1. मंदिर का शिखर 2. जपमाला में सबसे ऊपर रहने वाला एक दाना 3. उत्तरी या दक्षिणी ध्रुवों में प्रत्येक ध्रुव 4. एक विशिष्ट प्रकार का देव मंदिर 5. हठयोग में सुषुम्ना नाड़ी का एक नाम

मेरुज्योति मतलब
[सं-स्त्री.] - उत्तरी और दक्षिणी ध्रुवों में रात के समय दिखाई देने वाली एक प्रकार की ज्योति; (आरोरा बोरिएलिस)।

मेरुदंड मतलब
[सं-पु.] - 1. रीढ़; पृष्ठवंश 2. हिमालय 3. पृथ्वी के दोनों ध्रुवों के बीच की सीधी कल्पित रेखा।

मेरुदंडी मतलब
[वि.] - रीढ़वाला प्राणी।

मेरुपृष्ठ मतलब
[सं-पु.] - 1. आकाश 2. स्वर्ग 3. एक प्राचीन जाति। [वि.] जिसकी पीठ या नीचे का भाग समतल भूमि पर नहीं बल्कि पर्वत पर स्थित हो।

कुमेरु मतलब
[सं-पु.] - पृथ्वी का दक्षिणी सिरा; दक्षिणी ध्रुव; (साउथ पोल)।

सुमेरु मतलब
[सं-पु.] - 1. (पुराण) एक कल्पित पर्वत; मेरु पर्वत 2. जपमाला या सुमरनी में ऊपर वाला अपेक्षा कृत बड़ा दाना 3. उत्तरी ध्रुव; (नॉर्थ पोल) 4. पिंगल में एक प्रकार का छंद। [वि.] 1. सर्वश्रेष्ठ 2. बहुत अधिक ऊँचा 3. बहुत सुंदर।

सुमेरु ज्योति मतलब
[सं-स्त्री.] - उत्तरी ध्रुव के आसपास के क्षेत्रों में कभी-कभी रात्रि के समय दिखाई पड़ने वाली एक विशेष ज्योति या विद्युत का प्रकाश।

Words Near it

Meru - Matlab in Hindi

Here is meaning of Meru in hindi. Get definition and hindi meaning of Meru. What is Hindi definition and meaning of Meru ? (hindi matlab - arth kya hai?).

Recently Viewed Words

जानें कुछ नयी रोचक चीजे भी :