Nayak

Nayak meaning in hindi


नायक मतलब
[सं-पु.] - 1. लोगों को अपनी आज्ञा के अनुसार चलाने वाला व्यक्ति; नेता; अगुआ 2. राह दिखाने वाला; मार्गदर्शक 3. किसी दल या समुदाय का अग्रगण्य व्यक्ति; प्रधान; सरदार 4. अधिपति; स्वामी; मालिक; प्रभु 5. प्रधान अधिकारी, जैसे- सेना नायक; संगीत कला में निपुण व्यक्ति 6. (साहित्य) वह पुरुष जिसके चरित्र को लेकर किसी काव्य या नाटक आदि की रचना की गई हो 7. (काव्यशास्त्र) शृंगार का आलंबन रूप-यौवन आदि से संपन्न पुरुष

Also see Nayak in English.

नायकत्व मतलब
[सं-पु.] - 1. नायक का गुण या भाव; नेतृत्व 2. किसी समुदाय के प्रधान होने का भाव।

अधिनायक मतलब
[सं-पु.] - 1. सरदार; मुखिया 2. सर्वप्रधान और पूर्ण अधिकार प्राप्त शासक या अधिकारी; (डिक्टेटर)।

अधिनायकतंत्र मतलब
[सं-पु.] - 1. अधिनायक के अधीन चलने वाला शासन-प्रबंध 2. वह राज्य जिसके सब काम केवल अधिनायक या तानाशाह की आज्ञा से होते हैं; तानाशाही; (डिक्टेटरशिप)।

अभिनायकत्व मतलब
[सं-पु.] - 1. अभिनेता होने का गुण या योग्यता 2. नायकत्व; नायक होने का गुण।

अवनायक मतलब
[वि.] - 1. अवनति करने वाला या गिराने वाला 2. जिसका पतन या नाश होने वाला हो 3. नीचे की ओर गिराने वाला या ले जाने वाला।

उन्नायक मतलब
[वि.] - ऊँचा करने वाला; उन्नति की ओर ले जाने वाला।

उपनायक मतलब
[सं-पु.] - कहानियों, नाटकों आदि में नायक का साथी।

Words Near it

Nayak - Matlab in Hindi

Here is meaning of Nayak in hindi. Get definition and hindi meaning of Nayak. What is Hindi definition and meaning of Nayak ? (hindi matlab - arth kya hai?).

Recently Viewed Words

जानें कुछ नयी रोचक चीजे भी :