Pratyaksh

Pratyaksh meaning in hindi


प्रत्यक्ष मतलब
[वि.] - 1. जो आँखों के सामने हो; आँख से दिखाई देने वाला; दृष्टिगोचर 2. जो समझ में आ रहा हो या जिसका ज्ञान इंद्रियों से हो सके 3. स्पष्ट; साफ़ 4. जिसमें कोई घुमाव-फिराव न हो; सीधा 5. जिसमें किसी बाहरी आधार या साधन का प्रयोग न हुआ हो, जैसे- प्रत्यक्ष प्रमाण 6. सीधे होने वाला, जैसे- प्रत्यक्ष निर्वाचन 7. भौतिक। [सं-पु.] चार प्रकार के प्रमाणों में से एक जिसका आधार देखी या जानी हुई बातों पर होता है।

Also see Pratyaksh in English.

प्रत्यक्ष साक्षी मतलब
[सं-स्त्री.] - कर्मसाक्षी; चश्मदीद गवाह; प्रत्यक्षदर्शी; साक्षी।

प्रत्यक्षता मतलब
[सं-स्त्री.] - प्रत्यक्ष रूप से होने की अवस्था या भाव।

प्रत्यक्षदर्शी मतलब
[वि.] - जिसने प्रत्यक्ष रूप से कोई घटना या बात होती हुई देखी हो; साक्षी; चश्मदीद।

प्रत्यक्षर मतलब
[अव्य.] - अक्षर-अक्षर पर; अक्षर-अक्षर में।

प्रत्यक्षवाद मतलब
[सं-पु.] - प्रत्यक्ष प्रमाण या इंद्रियों के अनुभव को ही प्रमाण मानने का मत; चार्वाक द्वारा स्थापित मत।

प्रत्यक्षवादी मतलब
[सं-पु.] - 1. वस्तुनिष्ठवाद में विश्वास रखने वाला व्यक्ति 2. वह जो केवल प्रत्यक्ष ज्ञान का साक्षात्कार करता हो। [वि.] 1. केवल प्रत्यक्ष ज्ञान को मानने वाला 2. वस्तुनिष्ठवाद से संबंधित।

प्रत्यक्षीकृत मतलब
[वि.] - प्रत्यक्ष किया हुआ (देखा हुआ); आँखों से देखा हुआ; जिसका प्रत्यक्षीकरण हुआ हो।

Words Near it

Pratyaksh - Matlab in Hindi

Here is meaning of Pratyaksh in hindi. Get definition and hindi meaning of Pratyaksh. What is Hindi definition and meaning of Pratyaksh ? (hindi matlab - arth kya hai?).

Recently Viewed Words

जानें कुछ नयी रोचक चीजे भी :