Satya

Satya meaning in hindi


सत्या मतलब
[सं-स्त्री.] - 1. सच्चाई; सत्यता 2. दुर्गा का एक नाम 3. सीता का एक नाम 4. व्यास की माता सत्यवती 5. द्रौपदी का एक नाम 6. कृष्ण की पत्नी सत्यभामा 7. विष्णु की माता

सत्याग्रह मतलब
[सं-पु.] - 1. सत्य का आग्रह 2. किसी सत्य या न्यायपूर्ण पक्ष के लिए किया गया शांति पूर्वक आग्रह 3. एक अहिंसात्मक आंदोलन जो किसी सत्ता या अधिकारी के अन्यायपूर्ण व्यवहार के ख़िलाफ किया जाता है।

सत्याग्रही मतलब
[सं-पु.] - किसी व्यक्तिगत या सामाजिक उद्देश्य की पूर्ति के लिए सत्याग्रह आंदोलन करने वाला व्यक्ति। [वि.] 1. सत्याग्रह करने वाला 2. शांतिपूर्ण संघर्ष करने वाला; अहिंसक विरोध करने वाला।

सत्यानृत मतलब
[सं-पु.] - 1. सच और झूठ 2. बात या काम जो ऊपर से सच दिखता हो लेकिन वास्तव में झूठ हो; झूठ और सच दोनों तरह की बात 3. रोज़गार, व्यापार। [वि.] जिसमें झूठ और सच का मेल हो।

सत्यानाश मतलब
[सं-पु.] - सर्वनाश; विनाश; बरबादी; मटियामेट।

सत्यानाशी मतलब
[वि.] - सर्वनाश करने वाला; चौपट करने वाला।

सत्यापक मतलब
[वि.] - सत्यापित करने वाला; सत्य ठहराने वाला।

सत्यापन मतलब
[सं-पु.] - 1. किसी बात या वस्तु की सच्चाई की पुष्टि करना; ठीक सिद्ध करना; प्रमाणीकरण; (सर्टीफ़िकेशन) 2. सत्य की जाँच-पड़ताल 3. सौदे की स्वीकृति 4. मिलान करके किसी चीज़ को प्रमाणित करना; सत्यप्रमाणन; (वेरीफ़िकेशन) 5. किसी दस्तावेज़ या प्रमाणपत्र के ठीक होने पर हस्ताक्षर करना; अधिप्रमाणन; (एटेस्टेशन) 6. प्रमाण देकर किसी कथन की सच्चाई दिखाना 7. पुष्टिकरण; तसदीक 8. प्रयोग; साक्ष्य।

Words Near it

Satya - Matlab in Hindi

Here is meaning of Satya in hindi. Get definition and hindi meaning of Satya. What is Hindi definition and meaning of Satya ? (hindi matlab - arth kya hai?).

Recently Viewed Words

जानें कुछ नयी रोचक चीजे भी :