अक्ष

अक्ष meaning in hindi


[सं-पु.] - 1. पहिया; चक्र 2. गाड़ी का वह मोटा डंडा जिसके चारों तरफ़ पहिया घूमता है; पहिए का धूरा; चूल; कीला; अक्षदंड; (ऐक्सल; ऐक्सिस) 3. वह कल्पित या मानी हुई रेखा जिसपर कोई ठोस वस्तु घूमती है, जैसे- पृथ्वी के दो धुरियों को मिलाने वाली सीधी रेखा जिसपर पृथ्वी घूमती हुई मानी जाती है 4. धरती की धुरी 5. भूमध्यरेखा के उत्तर या दक्षिण के किसी स्थान का गोलीय अंतर 6. चौसर; पासों का खेल; जुआ 7. सोलह माशे की एक तौल 8. एक सौ चार अंगुल का एक पैमाना 9. आँख 10. तराज़ू का डंडा 11. कानून

Also see अक्ष in English.

अक्षकूट मतलब
[सं-पु.] - आँख की पुतली।

अक्षकर्ण मतलब
[सं-पु.] - (रेखा.) समकोण त्रिभुज की सबसे लंबी भुजा; समकोण के सामने वाली भुजा; कर्णभुजा।

अक्षक्रीड़ा मतलब
[सं-स्त्री.] - पासों से खेला जाने वाला खेल; चौसर; जुआ।

अक्षकुशल मतलब
[वि.] - जुआ खेलने में होशियार; द्यूतप्रवीण।

अक्षकाम मतलब
[वि.] - जुआ खेलने का शौकीन, द्यूतप्रेमी।

अक्षज मतलब
[वि.] - अक्ष से उत्पन्न या बना हुआ। [सं-पु.] 1. प्रत्यक्ष ज्ञान 2. वज्र 3. हीरा।

अक्षत मतलब
[वि.] - 1. जो क्षत या खंडित न हुआ हो; जो टूटा-फूटा न हो; अभंजित; समूचा; साबुत; सर्वांग; संपूर्ण 2. जो क्षत या जख़्मी न हुआ हो; अनाहंत। [सं-पु.] 1. अखंडित और कच्चा चावल 2. भिगोया हुआ साबुत चावल जिसका उपयोग पूजा, अभिषेक आदि कर्मकांडों में होता है; अच्छत 3. धान का लावा 4. जौ नामक खाद्यान्न 5. कल्याण।

Words just after it

अक्ष - मतलब हिंदी में

Get definition, translation and meaning of अक्ष in hindi. Above is hindi meaning of अक्ष. Yahan अक्ष ka matlab devanagari hindi dictionary bhasha mai (अक्ष मतलब हिंदी में) diya gaya hai.

What is Hindi definition or meaning of अक्ष ? (Aksh ka hindi arth, matlab kya hai?).

Recently Viewed Hindi Words

जानें कुछ नयी रोचक चीजे भी :