कच

कच meaning in hindi


[सं-पु.] - 1. केश; सिर के बाल 2. किसी नाज़ुक चीज़ में कुछ धँसने या चुभने का शब्द, जैसे- चाकू या कील चुभना 3. मल्लयुद्ध या कुश्ती का दाँव 4. (पुराण) एक पात्र जो देवताओं के गुरु बृहस्पति के पुत्र माने जाते हैं

कचकच मतलब
[सं-स्त्री.] - 1. आपस में तू-तू मैं-मैं होना 2. व्यर्थ का विवाद, कलह या झगड़ा 3. परिवार में होने वाली कहासुनी।

कचकड़ा मतलब
[सं-पु.] - 1. कछुए का खोपड़ा या बाह्य आवरण 2. कछुए या ह्वेल की हड्डी जिससे चीन व जापान में खिलौने बनते हैं।

कचकना मतलब
[क्रि-अ.] - 1. किसी अंग या चीज़ का कुचल जाना या दबना 2. दरार पड़ना 3. फूटना 4. ठेस लगना 5. मुकरना; फिरना।

कचकोल मतलब
[सं-पु.] - 1. एक प्रकार का भिक्षापात्र 2. दरियाई नारियल का बना एक पात्र।

कचनार मतलब
[सं-पु.] - एक वृक्ष जिसकी कलियाँ सब्ज़ी बनाने तथा फूल और तने की छाल औषधि के काम आती है।

कचपच मतलब
[सं-स्त्री.] - 1. कम जगह में बहुत-सी वस्तुओं या व्यक्तियों का भर जाना 2. गिचपिच 3. अशांति 4. लड़ाई-झगड़ा।

कचपेंदिया मतलब
[वि.] - 1. जिसका भरोसा न किया जा सके; बात का कच्चा 2. {ला-अ.} निष्ठाहीन; विचलनशील 3. कच्ची तली या पेंदी का 4. ओछा; ढुलमुल।

Words just after it

कच - मतलब हिंदी में

Get definition, translation and meaning of कच in hindi. Above is hindi meaning of कच. Yahan कच ka matlab devanagari hindi dictionary bhasha mai (कच मतलब हिंदी में) diya gaya hai.

What is Hindi definition or meaning of कच ? (Kach ka hindi arth, matlab kya hai?).

Recently Viewed Hindi Words

जानें कुछ नयी रोचक चीजे भी :