कट

कट meaning in hindi


[सं-पु.] - 1. हाथी का गंडस्थल 2. श्रोणी; कमर; कटिप्रदेश 3. नरकट, सरकंडा आदि वनस्पति एवं उनसे निर्मित चटाई। [वि.] उग्र; उत्कट। [परप्रत्य.] काटने वाला, जैसे- गिरहकट

[सं-पु.] - 1. किसी चीज़ को दो भागों में बाँटने या काटने की क्रिया, ढंग या भाव; काट, जैसे- कुरते का कट 2. कटौती करना; कम करना; घटाना 3. रोकना (फ़िल्म निर्माण में)।

कट आउट मतलब
[सं-पु.] - 1. किसी चीज़ से उसका कुछ अंश काट देना; हटाना 2. किसी प्रसिद्ध व्यक्ति की प्रचार इत्यादि कार्य के लिए लकड़ी या कार्ड बोर्ड से बनाई गई आदमकद या बहुत बड़ी तस्वीर।

कट कट मतलब
[सं-स्त्री.] - 1. सरदी या डर या किसी अन्य कारण से दाँतों के आपस में बजने से उत्पन्न शब्द 2. दो पक्षों में होने वाली लड़ाई या तू-तू मैं-मैं; मनमुटाव; अनबन।

कट चाय मतलब
[सं-स्त्री.] - दुकानों पर चाय की प्रचलित मात्रा में कटौती करके दी जाने वाली चाय; आधा कप चाय।

कट पेस्ट मतलब
- 1. कंप्यूटर में किसी सूचना या चित्र को एक फ़ाइल से काटकर दूसरी फ़ाइल में पेस्ट करने की तकनीक 2. {ला-अ.} तिकड़म; युक्ति।

कटक मतलब
[सं-पु.] - 1. राजा का शिविर; सैनिक छावनी; फ़ौज 2. स्वर्ण; सोने का कड़ा 3. पहाड़ का मध्य भाग 4. समुद्री नमक 5. ओडिशा राज्य का एक शहर 6. शृंखला; ज़ंजीर 7. पैर का कड़ा 8. गाड़ी का पहिया 9. चटाई 10. कंकड़ 11. हाथी के दाँत पर लगाया जाने वाला छल्ला।

कटकई मतलब
[सं-स्त्री.] - 1. फ़ौज; सेना 2. सेना का अभियान; दलबल के साथ चलने की तैयारी।

कटकटाना मतलब
[क्रि-अ.] - क्रोध में दाँतों का भींचना या पीसना; दाँत पीसते हुए कटकट की आवाज़ करना।

Words just after it

कट - मतलब हिंदी में

Get definition, translation and meaning of कट in hindi. Above is hindi meaning of कट. Yahan कट ka matlab devanagari hindi dictionary bhasha mai (कट मतलब हिंदी में) diya gaya hai.

What is Hindi definition or meaning of कट ? (Cut ka hindi arth, matlab kya hai?).

Recently Viewed Hindi Words

जानें कुछ नयी रोचक चीजे भी :