कील

कील meaning in hindi


[सं-स्त्री.] - 1. धुरी 2. लोहे आदि का गोलाकार पतला एवं नुकीला लंबा टुकड़ा 3. नाक में पहनने का एक आभूषण 4. मुँहासे एवं फोड़े की कील

Also see कील in English.

कील काँटा मतलब
[सं-पु.] - 1. किसी कार्य के संपादन हेतु आवश्यक समस्त सामग्री 2. औज़ार; साज़ो-सामान।

कीलक मतलब
[सं-पु.] - 1. कील; खूँटी 2. किसी मंत्र के प्रभाव को नष्ट कर देने वाला मंत्र 3. एक तंत्रोक्त देवता 4. यंत्र का मध्य भाग।

कीलन मतलब
[सं-पु.] - 1. बाँधने या रोकने की क्रिया या भाव 2. किसी क्रिया या गति को पूर्णतः निष्फल करना 3. किसी मंत्र की शक्ति को नष्ट करना।

कीलना मतलब
[क्रि-स.] - 1. किसी वस्तु या स्थान में कील या कील जैसी कोई नुकीली चीज़ गाड़ना 2. एकाधिक वस्तुओं को परस्पर जोड़ने या बाँधने के लिए उनमें कील ठोंकना 3. तोप आदि का मुँह बंद करने के लिए उसमें कील ठोंकना 4. किसी की गति अथवा शक्ति को अवरुद्ध कर देना 5. वश या नियंत्रण में करना।

कीला मतलब
[सं-पु.] - 1. बड़ी और मोटी खूँटी अथवा कील 2. चक्की की खूँटी।

कीलाक्षर मतलब
[सं-पु.] - ईरान, बेबीलोन आदि देशों में प्रचलित एक प्राचीन लिपि।

कीलाल मतलब
[सं-पु.] - 1. (पुराण) देवताओं का अमृत सदृश पेय 2. मधु 3. जल 4. रक्त; रुधिर। [वि.] बंधन समाप्त करने वाला।

Words just after it

कील - मतलब हिंदी में

Get definition, translation and meaning of कील in hindi. Above is hindi meaning of कील. Yahan कील ka matlab devanagari hindi dictionary bhasha mai (कील मतलब हिंदी में) diya gaya hai.

What is Hindi definition or meaning of कील ? (Keel ka hindi arth, matlab kya hai?).

Recently Viewed Hindi Words

जानें कुछ नयी रोचक चीजे भी :