जय

जय meaning in hindi


[सं-पु.] - 1. विजय; जीत 2. लाभ 3. इंद्र का पुत्र 4. अरणी या अग्निमंथ नामक एक वृक्ष 5. विष्णु के एक पार्षद का नाम 6. महाभारत नामक महाकाव्य का पुराना नाम 7. संगीत में एक प्रकार का ताल 8. मार्ग 9. वशीकरण 10. एक नाग। [सं-स्त्री.] 1. विवाद आदि में विपक्षियों का पराभव 2. किसी बड़े कार्य में मिलने वाली महत्वपूर्ण सफलता। [मु.] जय बोलना : विजय या समृद्धि की कामना करना

जय जयकार मतलब
[सं-स्त्री.] - जयकार; सामूहिक रूप से बार-बार प्रशंसा करने की क्रिया।

जय बोलना मतलब
- विजय या समृद्धि की कामना करना।

जयकंकण मतलब
[सं-पु.] - विजय का सूचक कंकण जो प्राचीन समय में विजयी व्यक्ति को पहनाया जाता था।

जयकरी मतलब
[सं-स्त्री.] - (काव्यशास्त्र) चौपाई नामक एक छंद का दूसरा नाम।

जयकार मतलब
[सं-पु.] - 1. किसी की जय कहने की क्रिया या भाव 2. वह वाक्य या पद जिसमें किसी की जय बोली जाए या संकेतित हो 3. जयघोष; जयध्वनि।

जयगान मतलब
[सं-पु.] - 1. जय या विजय का गीत 2. युद्ध आदि में विपक्षियों के पराभव के बाद गाया जाने वाला गीत।

जयगीत मतलब
[सं-पु.] - 1. विजय कामना के लिए गाया जाने वाला गान 2. जीत के उल्लास का गीत 3. किसी की प्रतिष्ठा या ख्याति का वृत्तांत।

Words just after it

जय - मतलब हिंदी में

Get definition, translation and meaning of जय in hindi. Above is hindi meaning of जय. Yahan जय ka matlab devanagari hindi dictionary bhasha mai (जय मतलब हिंदी में) diya gaya hai.

What is Hindi definition or meaning of जय ? (Jay ka hindi arth, matlab kya hai?).

Recently Viewed Hindi Words

जानें कुछ नयी रोचक चीजे भी :