जोड़

जोड़ meaning in hindi


[सं-पु.] - 1. जुड़ाव की अवस्था या भाव 2. योग; मिलान 3. दो या दो से अधिक चीज़ों के हिस्से जुड़ने का स्थान; संधिस्थान; संधि; गाँठ 4. दो वस्तुओं का इस प्रकार जुड़ना कि वे एक ही प्रतीत हों 5. अनेक संख्याओं के जोड़ने से निकलने वाली संख्या; योगफल; (टोटल) 6. वह टुकड़ा या भाग जो कहीं जोड़ा जा सके 7. ऐसा मेल-मिलाप या संयोग जो उपयुक्त और सुंदर जान पड़े 8. वह जो किसी के समतुल्य या बराबर हो; मेल; जोड़ा 9. समानता; बराबरी 10. खेल में एक घर में आने वाली दो गोटें या मोहरे 11. सिर से पाँव तक पहनने के सब कपड़े; पूरा पहनावा या पोशाक 12. कुश्ती आदि खेल में मुकाबले के लिए तैयार दो पहलवान 13. दाँवपेंच; छल।

Also see जोड़ in English.

जोड़ तोड़ मतलब
[सं-पु.] - 1. दाँवपेंच 2. गुणा-भाग 3. कार्य साधन की विशेष युक्ति 4. छल-कपट।

जोड़ना मतलब
[क्रि-स.] - 1. दो चीज़ों या उनके टुकड़ों को एक-दूसरे के साथ मिलाकर एक करना 2. संख्याओं का योग करना 3. किसी प्रकार का संबंध स्थापित करना, जैसे- दो संस्थाओं या परिवारों को संगठित करके एक करना; नाता या रिश्ता बनाना 4. संबद्ध करना; गाँठ लगाना 5. किसी पुस्तक, शोध या लेख आदि में वाक्य, अध्याय या परिशिष्ट आदि बढ़ाना 6. किसी वस्तु या पदार्थ के टुकड़ों को क्रम में लगाना; सलीके से रखना 7. (साहित्य) वाक्यों या पदों की रचना करना; कविता करना 8. प्रज्वलित करना; जलाना (दीपक या आग) 9. किसी वस्तु का कोई टूटा हुआ हिस्सा या अंश फिर से लगाना; बैठाना; तरतीब से लगाना 10. वृद्धि करना; बढ़ाना 11. एकत्र या संगृहीत करना 12. किसी काम के लिए पैसे आदि बचाना 13. बटोरना; संचय करना 14. मन में बना लेना; गढ़ना 15. बोगी, हल या गाड़ी आदि में बैल या घोड़े को आगे बाँधना; जोतना।

जोड़वाना मतलब
[क्रि-स.] - 1. जोड़ने का कार्य किसी अन्य से कराना 2. जोड़ने में किसी को प्रवृत्त करना।

जोड़ा मतलब
[सं-पु.] - 1. एक ही प्रकार की दो वस्तुएँ; जोड़ी; युगल; युग्म 2. एक साथ पहनी जाने वाली दो पोशाकें; साथ पहने जाने वाले दो कपड़े, जैसे- कुरता-पाजामा या लहँगा-दुपट्टा आदि 3. एक साथ काम में आने वाली दो वस्तुएँ 4. एक ही प्रकार के जीव-जंतुओं या पशु-पक्षियों में नर और मादा 5. स्त्री-पुरुष; वर-कन्या 6. ब्याह में दुल्हन के लिए ससुराल पक्ष से भेजा जाने वाला कपड़ा-लहँगा।

जोड़ी मतलब
[सं-स्त्री.] - 1. एक ही तरह की दो चीज़ें; जोड़ा 2. एक साथ जोते जाने वाले दो बैलों के युग्म या घोड़ों की जोड़ी 3. काँसे, पीतल आदि का बना हुआ एक प्रकार का बाजा जो दो छोटी कटोरियों के रूप में होता है और जिसमें एक कटोरी से दूसरी कटोरी पर आघात करके संगीत के समय ताल देते हैं; मँजीरा। [मु.] जोड़ी मिलाना : तुलना करना; उपमा देना; बराबरी की चीज़ को सामने रखना।

जोड़ी मिलाना मतलब
- तुलना करना; उपमा देना; बराबरी की चीज़ को सामने रखना।

जोड़ीदार मतलब
[सं-पु.] - जो सदा किसी के साथ रहता हो; सहयोगी। [वि.] ताकत, शानोशौकत आदि में बराबरी का।

Words just after it

जोड़ - मतलब हिंदी में

Get definition, translation and meaning of जोड़ in hindi. Above is hindi meaning of जोड़. Yahan जोड़ ka matlab devanagari hindi dictionary bhasha mai (जोड़ मतलब हिंदी में) diya gaya hai.

What is Hindi definition or meaning of जोड़ ? (Jod ka hindi arth, matlab kya hai?).

Recently Viewed Hindi Words

जानें कुछ नयी रोचक चीजे भी :