नर

नर meaning in hindi


[सं-पु.] - 1. पुरुष; मर्द 2. मनुष्य; इनसान 3. एक प्राचीन ऋषि; नरदेव 4. नरदेव के अवतार अर्जुन 5. 'मादा' का विलोम 6. छाया की दिशा, गति आदि के आधार पर समय जानने के लिए गाड़ी जाने वाली खूँटी; लंब; शंकु। [वि.] 1. पुरुषजातीय, जैसे- नर पशु; नर पक्षी 2. पुरुषोचित; मर्दाना 3. वीर; बहादुर 4. अपने वर्ग में बड़ा या श्रेष्ठ

Also see नर in English.

नर व्याल मतलब
[सं-पु.] - ऐसी मूर्ति जिसमें सिर वाला हिस्सा मनुष्य का और धड़ शेर के समान बनाया गया हो, इसे तक्षित सिंह भी कहा जाता है, जैसे- मिस्र का स्फिंक्स।

नरई मतलब
[सं-स्त्री.] - 1. वह वनस्पति जिसका डंठल अंदर से खोखला या पोला होता है 2. किसी जलाशय के पास उत्पन्न होने वाली एक घास जिसे जानवरों को चारे के रूप में दिया जाता है 3. गेहूँ का डंठल।

नरक मतलब
[सं-पु.] - 1. (पुराण) वह स्थान जहाँ कुकर्म करने वालों की आत्मा को जीवन काल में किए गए पापों के फल भोगने हेतु भेजा जाता है; दोज़ख़; जहन्नुम; (हेल) 2. {ला-अ.} वह स्थान जहाँ बहुत कष्ट या तकलीफ़ हो और जहाँ रहना असहनीय हो 3. {ला-अ.} वह स्थान जहाँ बहुत प्रदूषण हो।

नरककुंड मतलब
[सं-पु.] - 1. (पुराण) नरक में स्थित एक कुंड जिसमें आत्माएँ यातना सहने के लिए छोड़ दी जाती हैं 2. नरक के समान कष्टकर स्थान 3. {ला-अ.} गंदा या प्रदूषित स्थान।

नरकंकाल मतलब
[सं-पु.] - मानव की आकृति का कंकाल; मृत मानव का अस्थिपंजर।

नरकट मतलब
[सं-पु.] - बेंत की प्रजाति का एक पौधा जिसके डंठल अंदर से खोखले किंतु मज़बूत होते हैं जिनका प्रयोग कलम, चटाई आदि बनाने में किया जाता है; नरकुल।

नरकुल मतलब
[सं-पु.] - दे. नरकट।

Words just after it

नर - मतलब हिंदी में

Get definition, translation and meaning of नर in hindi. Above is hindi meaning of नर. Yahan नर ka matlab devanagari hindi dictionary bhasha mai (नर मतलब हिंदी में) diya gaya hai.

What is Hindi definition or meaning of नर ? (Nar ka hindi arth, matlab kya hai?).

Recently Viewed Hindi Words

जानें कुछ नयी रोचक चीजे भी :