निग्रह

निग्रह meaning in hindi


[सं-पु.] - 1. किसी व्यक्ति, वस्तु या आवेग को स्वतंत्रतापूर्वक आचरण करने से रोकने की क्रिया; अवरोध; साधन 2. अभ्यास और वैराग्य द्वारा चित्तवृत्ति का निरोध 3. दमन; उत्पीड़न; सताना 4. दंड; सजा 5. अनुग्रह का अभाव 6. बाँधना; बंधन; (कंट्रोल)।

Also see निग्रह in English.

निग्रहण मतलब
[सं-पु.] - 1. रोक-थाम करने की क्रिया 2. युद्ध 3. पराजय; पराभव 4. बंधन 5. दबाने या दंड देने का काम।

निग्रही मतलब
[वि.] - 1. निग्रह करने वाला 2. दमन करने वाला 3. नियंत्रण, बंधन या वश में रखने वाला 4. दंड देने वाला।

इंद्रियनिग्रह मतलब
[सं-पु.] - इंद्रियों, भोगेच्छाओं को रोकने या वश में रखने की क्रिया; आत्मजय; आत्मसंयम; आत्मनियंत्रण।

मनोनिग्रह मतलब
[सं-पु.] - 1. मन को विषय-वासनाओं में रमने से रोकना 2. मन को वश में करना; मनोवृत्तियों पर अंकुश लगाना; मानसिक संयम।

संतति निग्रह मतलब
[सं-पु.] - जनसंख्या की वृद्धि रोकने के लिए प्रजनन रोकना; प्राकृतिक अथवा कृत्रिम उपायों से गर्भाधान न होने देना।

स्वनिग्रह मतलब
[सं-पु.] - किसी व्यक्ति द्वारा अपनी कामनाओं पर नियंत्रण या त्याग; आत्मसंयम।

Words just after it

निग्रह - मतलब हिंदी में

Get definition, translation and meaning of निग्रह in hindi. Above is hindi meaning of निग्रह. Yahan निग्रह ka matlab devanagari hindi dictionary bhasha mai (निग्रह मतलब हिंदी में) diya gaya hai.

What is Hindi definition or meaning of निग्रह ? (Nigrah ka hindi arth, matlab kya hai?).

Recently Viewed Hindi Words

जानें कुछ नयी रोचक चीजे भी :