नीति

नीति meaning in hindi


[सं-स्त्री.] - 1. उचित या ठीक रास्ते पर ले जाने या ले चलने की क्रिया या ढंग; नीतिशास्त्र 2. आचार-व्यवहार; बरताव का ढंग 3. राष्ट्र या समाज की उन्नति या हित के लिए निश्चित आचार-व्यवहार 4. सदाचार के नियम तथा रीतियाँ; अच्छा चालचलन 5. राज्य या शासन की रक्षा तथा व्यवस्था के लिए तय किए गए नियम तथा सिद्धांत; राजनीति 6. अपना उद्देश्य पूरा करने के लिए किया जाने वाला आचरण; चतुराई भरी चाल 7. किसी कार्य को संपन्न करने का ढंग या विधि; (पॉलिसी) 8. हिम्मत; तरकीब; युक्ति 9. किसी कार्य की उपलब्धि 10. चाल 11. किसी संस्था या सरकार द्वारा कार्य संचालन के लिए अपनाई जाने वाली कार्य पद्धति 12. उपाय; युक्ति; योजना 13. संबंध; सहारा 14. औचित्य

Also see नीति in English.

नीतिगत मतलब
[वि.] - नीति संबंधी; नीति विषयक।

नीतिज्ञ मतलब
[वि.] - 1. नीति को जानने वाला; नीतिशास्त्र का ज्ञाता 2. नीतिकुशल; चतुर 3. राजनीति-विशारद 4. सदाचारी।

नीतिपरक मतलब
[वि.] - नीतियुक्त; जिसमें नीति हो; नीति से संबंधित।

नीतिमत्ता मतलब
[सं-स्त्री.] - विवेक; बुद्धिमानी।

नीतिमान मतलब
[वि.] - नीति के अनुरूप व्यवहार करने वाला; नीतिपरायण; सदाचारी।

नीतिवचन मतलब
[वि.] - नीति संबंधी वचन या कथन; नीति विषयक उक्ति।

नीतिवादी मतलब
[वि.] - 1. नीतिवाद संबंधी 2. नीतिवाद का अनुयायी 3. नीतिशास्त्र के सिद्धांतों के अनुरूप आचरण करने वाला या ऐसी इच्छा रखने वाला।

Words just after it

नीति - मतलब हिंदी में

Get definition, translation and meaning of नीति in hindi. Above is hindi meaning of नीति. Yahan नीति ka matlab devanagari hindi dictionary bhasha mai (नीति मतलब हिंदी में) diya gaya hai.

What is Hindi definition or meaning of नीति ? (Niti ka hindi arth, matlab kya hai?).

Recently Viewed Hindi Words

जानें कुछ नयी रोचक चीजे भी :