पंच

पंच meaning in hindi


[सं-पु.] - 1. पाँच की संख्या 2. पंचायत 3. ग्राम पंचायत का प्रधान व्यक्ति 4. न्याय करने के लिए चुने गए पाँच आदमियों का समूह; मध्यस्थ 5. तटस्थ निर्णायक। [वि.] पाँच। -मानना : विवाद का फ़ैसला कराने के लिए मध्यस्थ बनाना

[सं-पु.] - 1. घूँसा; मुक्का 2. किसी घटना या समाचार के संदर्भ में वह रोचक तथ्य जो किसी को रोमांचित कर देता हो; हैरतंगेज़ तथ्य 3. छेदने या दबाने की क्रिया या अवस्था

Also see पंच in English.

पंच मानना मतलब
- विवाद का फ़ैसला कराने के लिए मध्यस्थ बनाना।

पंचक मतलब
[सं-पु.] - 1. सजातीय पाँच वस्तुओं का समूह 2. पाँच रुपए प्रति सैकड़े के हिसाब से लगने वाला ब्याज 3. धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद और रेवती नामक पाँच नक्षत्रों का समूह जिसमें कुछ धार्मिक कार्य निषिद्ध होते हैं; पचखा 4. युद्धक्षेत्र। [वि.] 1. पाँच अवयवों या अंगोंवाला 2. पाँच में खरीदा हुआ 3. पाँच से संबंधित।

पंचकृत्य मतलब
[सं-पु.] - ईश्वर द्वारा किए जाने वाले पाँच कर्म- सृष्टि, ध्वंस, संहार, तिरोभाव और अनुग्रहकरण।

पंचकन्या मतलब
[सं-स्त्री.] - (पुराण) कन्याओं की तरह मानी जाने वाली पाँच स्त्रियाँ- अहल्या, तारा, मंदोदरी, कुंती और द्रौपदी।

पंचकर्म मतलब
[सं-पु.] - 1. (न्यायशास्त्र) पाँच प्रकार के कर्म- उत्कक्षेपण, अवक्षेपण, आकुंचन, प्रसारण और गमन 2. (आयुर्वेद) चिकित्सा के अंतर्गत पाँच क्रियाएँ- वमन, विरेचन, नस्य, निरूह और अनुवासन।

पंचकर्मी मतलब
[सं-स्त्री.] - 1. आयुर्वेदिक उपचार के पाँच अंग 2. पंचकर्म।

पंचक्रोशी मतलब
[सं-स्त्री.] - 1. पाँच कोस का फ़ासला 2. (पौराणिक मान्यता) पाँच कोस के घेरे में बसा हुआ काशी नामक नगर 3. किसी तीर्थस्थान की परिक्रमा।

Words just after it

पंच - मतलब हिंदी में

Get definition, translation and meaning of पंच in hindi. Above is hindi meaning of पंच. Yahan पंच ka matlab devanagari hindi dictionary bhasha mai (पंच मतलब हिंदी में) diya gaya hai.

What is Hindi definition or meaning of पंच ? (Panch ka hindi arth, matlab kya hai?).

Recently Viewed Hindi Words

जानें कुछ नयी रोचक चीजे भी :