पान

पान meaning in hindi


[सं-पु.] - 1. तरल पदार्थ पीने की क्रिया या भाव 2. पीने योग्य तरल पदार्थ; पेय पदार्थ 3. शराब या मद्य बनाने या बेचने वाला व्यक्ति; कलवार

[सं-पु.] - 1. कत्था, चूना आदि लगाकर खाया जाने वाला एक प्रसिद्ध लता का पत्ता; तांबूल; नागबेल 2. लगा हुआ पान का पत्ता; गिलौरी; बीड़ा 3. ताश के पत्तों पर बनी हुई पान के आकार की लाल रंग की बूटियाँ 4. पान के आकार की कोई रचना 5. जूते में एड़ी पर लगाया जाने वाला पान के आकार का चमड़े का टुकड़ा। [मु.] पान देना : सत्कार के रूप में पान का बीड़ा देनापान खाने को देना : रिश्वत या घूस देना

Also see पान in English.

पान खाने को देना मतलब
- रिश्वत या घूस देना।

पान देना मतलब
- सत्कार के रूप में पान का बीड़ा देना।

पानक मतलब
[सं-पु.] - 1. एक प्रकार का पेय 2. आग पर पकाए गए कच्चे आम, इमली आदि के गूदे में पानी, पुदीने का रस, नमक, चीनी आदि को मिलाकर तैयार किया जाने वाला एक पेय पदार्थ; पना या पन्ना।

पानड़ी मतलब
[सं-स्त्री.] - एक प्रकार की पत्ती जो प्रायः मीठे पेय पदार्थों तथा तेल और उबटन आदि में उन्हें सुगंधित करने के लिए छोड़ी जाती है।

पानदान मतलब
[सं-पु.] - पान के पत्तों, सुपारी तथा पान के मसालों को रखने का डिब्बा; पान के बीड़े रखने का डिब्बा; पनडिब्बा।

पानपत्ता मतलब
[सं-पु.] - 1. लगा हुआ पान 2. साधारण उपहार या भेंट 3. सत्कार की सामग्री।

पानफूल मतलब
[सं-पु.] - 1. कोमल या सुकुमार वस्तु 2. साधारण (अत्यल्प) उपहार या भेंट।

Words just after it

पान - मतलब हिंदी में

Get definition, translation and meaning of पान in hindi. Above is hindi meaning of पान. Yahan पान ka matlab devanagari hindi dictionary bhasha mai (पान मतलब हिंदी में) diya gaya hai.

What is Hindi definition or meaning of पान ? (Paan ka hindi arth, matlab kya hai?).

Recently Viewed Hindi Words

जानें कुछ नयी रोचक चीजे भी :