स्व

स्व meaning in hindi


[वि.] - 1. अपना; निज का; व्यक्तिगत 2. सहजात; आत्मीय 3. स्वाभाविक। [सं-पु.] 1. आत्मा 2. आत्मीय जन; कुटुंब; रिश्तेदार। [पूर्वप्रत्य.] एक प्रत्यय जो कुछ शब्दों के आरंभ में लगता है, जैसे- स्वकीय, स्वरूप। [सर्व.] स्वयं; आप।

Also see स्व in English.

स्वकथन मतलब
[सं-पु.] - 1. स्वयं के द्वारा बोला या लिखा गया वाक्य 2. आत्मकथ्य।

स्वकीय मतलब
[वि.] - 1. अपना; निज का; स्वयं का 2. अपने परिवार का। [सं-पु.] मित्र; आत्मीय जन।

स्वकीया मतलब
[सं-स्त्री.] - (काव्यशास्त्र) वह विवाहिता स्त्री जो केवल अपने पति से प्रेम करती हो; 'परकीया' का विलोम।

स्वगत मतलब
[वि.] - 1. स्वयं के लिए; व्यक्तिगत 2. अपने आप से 3. आत्मीय 4. अपने प्रति कथित।

स्वगत कथन मतलब
[सं-पु.] - 1. मन में आई हुई बात को व्यक्त करना 2. नाटक या फ़िल्म में किसी पात्र का कोई बात इस तरह कहना, मानो उसकी बात सुनने वाला वहाँ कोई हो ही नहीं; अश्राव्य।

स्वच्छ मतलब
[वि.] - 1. जिसमें कोई अशुद्धि या गंदगी न हो; साफ़; निर्मल; धुला हुआ 2. अकलुष; विशोधित 3. शुभ्र; उज्ज्वल; चमकदार 4. शुद्ध; पवित्र 5. {ला-अ.} स्वस्थ; निरोग; सुंदर 6. {व्यं-अ.} निश्छल; स्पष्ट।

स्वच्छता मतलब
[सं-स्त्री.] - 1. स्वच्छ होने की अवस्था या भाव; साफ़-सफ़ाई 2. शुद्धता; निर्मलता।

Words just after it

स्व - मतलब हिंदी में

Get definition, translation and meaning of स्व in hindi. Above is hindi meaning of स्व. Yahan स्व ka matlab devanagari hindi dictionary bhasha mai (स्व मतलब हिंदी में) diya gaya hai.

What is Hindi definition or meaning of स्व ? (Sv ka hindi arth, matlab kya hai?).

Recently Viewed Hindi Words

जानें कुछ नयी रोचक चीजे भी :