घर

घर meaning in hindi


[सं-पु.] - 1. वह स्थान जहाँ कोई व्यक्ति निवास करता है; गृह; मकान; कमरा 2. स्वदेश; जन्मभूमि 3. घर में रहने वालों की पूरी सामाजिक इकाई 4. गृहस्थी; परिवार की चीज़ें 5. कुल; वंश; घराना 6. चारों तरफ़ रेखा खींचकर बना आरेख; कोठा; ख़ाना 7. म्यान; कोश 8. अटने या समाने का स्थान 9. भंडार 10. किसी समस्या की वजह, जैसे- प्रदूषण रोग का घर है 11. जहाँ किसी चीज़ की अधिकता हो 12. जन्मकुंडली में किसी ग्रह का स्थान 13. छेद 14. चौखटा; फ़्रेम। [मु.] घर करना : किसी बात को बहुत पसंद करना; किसी स्त्री का परपुरुष के घर में उसकी पत्नी के रूप में रहना

Also see घर in English.

घर करना मतलब
- किसी बात को बहुत पसंद करना; किसी स्त्री का परपुरुष के घर में उसकी पत्नी के रूप में रहना।

घर का भेदी लंका ढाए मतलब
- आपसी फूट के कारण भेद खोलना

घर गृहस्थी मतलब
[सं-स्त्री.] - 1. घर का काम-काज 2. घर की ज़िम्मेदारी; परिवार की ज़िम्मेदारी 3. परिवार के लोग; गृहस्थी।

घर घर मतलब
[अव्य.] - हर घर में; प्रत्येक घर में; सब परिवारों में; सबके यहाँ।

घर घालक मतलब
[वि.] - 1. दूसरों का घर बिगाड़ने वाला 2. किसी के व्यवहार या पूरे व्यक्तित्व को दूसरे के सामने गलत ठहराने वाला 3. कुल या वंश में दाग लगाने वाला।

घर फोरा मतलब
[सं-पु.] - 1. वह व्यक्ति जो दूसरे के घर में कलह पैदा करता है 2. अपने ही परिवार के सदस्यों को आपस में लड़ाने वाला व्यक्ति।

घरघराना मतलब
[क्रि-अ.] - गले से घरघर की आवाज़ निकलना या होना।

Words just after it

घर - मतलब हिंदी में

Get definition, translation and meaning of घर in hindi. Above is hindi meaning of घर. Yahan घर ka matlab devanagari hindi dictionary bhasha mai (घर मतलब हिंदी में) diya gaya hai.

What is Hindi definition or meaning of घर ? (Ghar ka hindi arth, matlab kya hai?).

Recently Viewed Hindi Words

जानें कुछ नयी रोचक चीजे भी :