Muhavare in Hindi


Read out here hundreds of famous Hindi Muhavare online with its meaning in hindi devanagari language. Here all muhavare are presented like Hindi Muhawara Book Indexed by character. So, click above on desired character to view Hindi Idioms and Muhavare Category list.

यहाँ सैकड़ों प्रसिद्ध हिंदी मुहावरे इसके मतलब के साथ समझाए गए हैं। सभी मुहावरे यहाँ पर एक किताब की तरह सूचीगत दिए गए है। अत: ऊपर दिये गये अक्षर पर क्लिक करके उससे सम्बंधित मुहावरे देखे.

Popular Hindi Muhaware

मुहावरामुहावरा अर्थ
अकारथ होना
(Akarath Hona)
व्यर्थ होना।
मुँह काला करना
(Muh Kala Karna)
ऐसा घृणित आचरण करना जिससे कलंक लगे।
सिर नीचा करना
(Sir Neecha Karna)
लजा जाना
अंग अंग टूटना
(Ang Ang Tutna)
शरीर के सभी जोड़ों में दर्द होना।
अक्ल गुम हो जाना
(Akl Gum Ho Jana)
कुछ समझ में न आना।
सुध लेना
(Sudh Lena)
किसी का हाल-चाल पूछने के लिए उसके पास जाना; किसी बात की ओर ध्यान देना।
रग रग फड़कना
(Rag Rag Fadakna)
बहुत अधिक उत्साह या चंचलता होना।
दुहाई देना
(Duhai Dena)
अपने बचाव के लिए किसी को बुलाना।
मिट्टी होना
(Mitti Hona)
मर जाना; चौपट या बरबाद होना।
भाड़ झोंकना
(Bhaad Jhokna)
बेकार के काम करना।
भाड़ झोंकना
(Bhaad Jhokna)
तुच्छ या नगण्य काम करना।
छुट्टी पा जाना
(Chhutti Pa Jana)
ज़िम्मेदारी से मुक्त हो जाना।
कोख ठंडी होना
(Kokh Thandi Hona)
स्त्री का संतान सुख प्राप्त करना।
प्रसाद पाना
(Prasad Pana)
भोजन करना।
नौ दो ग्यारह होना
(Nau Do Gyarah Hona)
भाग जाना।
खिल्ली उड़ाना
(Khilli Udana)
किसी का उपहास करना या मज़ाक उड़ाना।
ज़ोर देना
(Jor Dena)
किसी बात को बहुत महत्वपूर्ण बताना। ज़ोर लगाना : (किसी काम हेतु) पूरी कोशिश (पूर्ण प्रयास) करना।
हवा लगना
(Hava Lagna)
असर पड़ना
थाली का बैंगन होना
(Thali Ka Baingan Hona)
लाभ-हानि देखकर पाला बदलना।
शिकमी देना
(Shikmi Dena)
लगान आदि पर लिए गए खेत को दूसरे को लगान पर देना।
जी में आना
(Ji Mein Aana)
मन में विचार पैदा होना।
जा पहुँचना
(Jaa Pahunchna)
संयोगवश कहीं उपस्थित होना।
पनाह मांगना
(Panaah Mangna)
शरण लेना; किसी से संरक्षण माँगना।
दृष्टि जुड़ना
(Drashti Judna)
सामना होना; आँखें मिलना।
अनर्थ कर देना
(Anarth Kar Dena)
ऐसा काम करना जिसका परिणाम भयावह हो या हो सकता हो।
प्राण देना किसी पर
(Pran Dena Kisi Par)
किसी के लिए जान देने तक के लिए तैयार रहना; किसी के लिए बहुत अधिक परिश्रम या प्रयत्न करना।
अंग अंग मुसकाना
(Ang Ang Muskana)
बहुत प्रसन्न होना
चार दिन का मेहमान
(Char Din Ka Mehman)
अल्प समय का।
तिल भरने की जगह न होना
(Til Bharne Ki Jagah Na Hona)
ज़रा भी जगह खाली न होना।
सुध बुध खोना
(Sudh Budh Khona)
होशहवास न रह जाना।


See More . . .
जानें कुछ नयी रोचक चीजे भी :