लिंग

लिंग meaning in hindi


[सं-पु.] - 1. किसी काम, किसी चीज़ या बात की पहचान का चिह्न; लक्षण 2. पुरुष की जननेंद्रिय; उपस्थ; शिश्न 3. शिव का एक विशिष्ट प्रकार का प्रतीक या मूर्ति जो पुरुष की जननेंद्रिय के रूप में होती है 4. (व्याकरण) संज्ञा और सर्वनाम का वह वर्गीकरण जो शब्द विशेष द्वारा पुरुष (नर) या स्त्री (मादा) से संबद्ध होने का बोध कराए; हिंदी में शब्दों के केवल दो लिंग (पुल्लिंग और स्त्रीलिंग) होते हैं जबकि संस्कृत, अँग्रेज़ी, मराठी आदि कई भाषाओं में एक तीसरा लिंग (नपुंसक लिंग) भी होता है।

Also see लिंग in English.

लिंगभेद मतलब
[सं-पु.] - 1. नर और मादा का अंतर; स्त्री-पुरुष का अंतर 2. स्त्री तथा पुरुष की स्थिति तथा अधिकारों में भेदभाव करने की मनोवृत्ति 3. स्त्री तथा पुरुष में एक को हीन और दूसरे को श्रेष्ठ मानने की वृत्ति।

लिंगभेदी मतलब
[वि.] - 1. लिंग के आधार पर इनसान को विभक्त करने वाला 2. स्त्री तथा पुरुष की सामाजिक स्थिति, अधिकारों और सामाजिक भूमिका के बारे में भेदभावपूर्ण नज़रिया रखने वाला।

लिंगशरीर मतलब
[सं-पु.] - (अध्यात्म) 1. सूक्ष्म शरीर 2. मृत्यु के बाद कर्मफल भोग के लिए जीवात्मा के साथ लगा सूक्ष्म शरीर।

लिंगायत मतलब
[सं-पु.] - दक्षिण भारत का एक शैव संप्रदाय।

लिंगी मतलब
[वि.] - लिंग अर्थात चिह्न या लक्षण से युक्त; लिंगधारी। [सं-पु.] 1. (लिंग पुराण) शिव; महादेव 2. शिवलिंग का उपासक या पूजक; शैव।

अग्निस्फुलिंग मतलब
[सं-पु.] - आग से निकलने वाली चिनगारी।

अपीलिंग मतलब
[वि.] - 1. जो आकर्षक या मोहक हो 2. जो मन में प्रभाव छोड़े 3. जो संवेदना जगाए।

Words just after it

लिंग - मतलब हिंदी में

Get definition, translation and meaning of लिंग in hindi. Above is hindi meaning of लिंग. Yahan लिंग ka matlab devanagari hindi dictionary bhasha mai (लिंग मतलब हिंदी में) diya gaya hai.

What is Hindi definition or meaning of लिंग ? (Ling ka hindi arth, matlab kya hai?).

Recently Viewed Hindi Words

जानें कुछ नयी रोचक चीजे भी :