Kaal

Kaal meaning in hindi


काल मतलब
[सं-पु.] - 1. दो घटनाओं के मध्य का अवकाश जिसकी गणना वर्ष, मास, दिन, घंटा आदि के द्वारा की जाती है; समय; अवधि; (टाइम) 2. अवसर 3. अंतसमय 4. मृत्यु 5. यमराज 6. महाकाल; शिव 7. शनि। [मु.] काल के गाल में जाना (समाना) : मर जाना

Also see Kaal in English.

काल के गाल में समाना मतलब
- मर जाना।

काल कवलित मतलब
[वि.] - जो काल का ग्रास बन चुका हो; मृत; मरा हुआ।

काल निरपेक्ष मतलब
[वि.] - जो काल से परे हो।

काल बंजर मतलब
[सं-पु.] - 1. वह भूमि जिसपर लंबे समय से कृषि न की गई हो 2. उक्त कारण से जिसपर सहजता से कृषि नहीं की जा सकती हो।

काल यापन मतलब
[सं-पु.] - 1. समय व्यतीत करना; समय गुजारना; दिन काटना 2. जान-बूझ कर किसी कार्य के संपादन में विलंब करना।

कालकूट मतलब
[सं-पु.] - 1. (पुराण) समुद्र मंथन के समय निकला हुआ विष जिसका शिव ने पान किया था 2. हलाहल; विष 3. विषाक्त जड़वाला सींगिया जाति का एक पौधा 4. उत्तर भारत का एक पर्वत 5. उक्त पर्वत के समीपवर्ती क्षेत्र जिसमें वर्तमान में देहरादून एवं कालसी आदि क्षेत्र आते हैं।

कालक्रम मतलब
[सं-पु.] - 1. काल या समय की गति 2. घटनाओं, तथ्यों आदि का क्रम; (क्रोनोलॉजी)।

Words Near it

Kaal - Matlab in Hindi

Here is meaning of Kaal in hindi. Get definition and hindi meaning of Kaal. What is Hindi definition and meaning of Kaal ? (hindi matlab - arth kya hai?).

Recently Viewed Words

जानें कुछ नयी रोचक चीजे भी :