Muhavare in Hindi


Read out here hundreds of famous Hindi Muhavare online with its meaning in hindi devanagari language. Here all muhavare are presented like Hindi Muhawara Book Indexed by character. So, click above on desired character to view Hindi Idioms and Muhavare Category list.

यहाँ सैकड़ों प्रसिद्ध हिंदी मुहावरे इसके मतलब के साथ समझाए गए हैं। सभी मुहावरे यहाँ पर एक किताब की तरह सूचीगत दिए गए है। अत: ऊपर दिये गये अक्षर पर क्लिक करके उससे सम्बंधित मुहावरे देखे.

Popular Hindi Muhaware

मुहावरामुहावरा अर्थ
मौज में आना
(Mauj Mein Aana)
उमंग या मस्ती में आना।
टल्ला मारना
(Talla Marna)
बेमकसद घूमना-फिरना।
मुट्ठी में करना
(Mutthi Mein Karna)
वश में करना।
टर टर करना
(Tar Tar Karna)
व्यर्थ बोलना; बेकार बोलते रहना।
लुटिया डुबो देना
(Lutiya Dubo Dena)
बहुत बड़ी हानि कर बैठना।
मन से उतरना
(Man Se Utarna)
मन में अनुराग या आदर न रह जाना।
मुँह उतरना
(Muh Utarna)
उदास होना
उलटी सीधी सुनाना
(Ulti Sidhi Sunana)
भला-बुरा कहना।
अलख जगाना
(Alakh Jagaana)
अलख पुकारकर ईश्वर को याद करना; भीख माँगना; जागरूकता फैलाना (किसी बात के लिए)।
जड़ में मट्ठा डालना
(Jad Mein Mattha Dalna)
समूल नष्ट करना।
दाने दाने को मोहताज होना
(Dane Dane Ko Mohtaj Hona)
दरिद्रता के कारण भोजन के लिए बहुत कष्ट उठाना।
नाम कमाना
(Naam Kamaana)
प्रसिद्धि पाना।
पेट रहना
(Pet Rahna)
गर्भवती होना।
टोपी उछालना
(Topi Uchhalna)
अपमानित करना
चुटकी लेना
(Chutki Lena)
उपहास करना; हँसी उड़ाना।
दिल कड़ा करना
(Dil Kada Karna)
हिम्मत करना।
आँचल में बाँधना
(Anchal Mein Bandhna)
वश में रखना; कभी न भूलना।
खाना कमाना
(Khana Kamana)
काम-धंधा करके जीविकोपार्जन करना।
पाप कटना
(Pap Katna)
पीछा छूटना।
भानमती का पिटारा
(Bhanmati Ka Pitara)
बहुत तरह की वस्तुओं से भरा हुआ पिटारा; भाँति-भाँति की चीज़ों वाला पात्र।
दम फूलना
(Dam Fulna)
साँस का ज़ोर-ज़ोर से चलना।
पैर उखड़ जाना
(Pair Ukhad Jana)
लड़ाई या विरोध के आगे ठहर न पाना।
मुँह की खाना
(Muh Ki Khana)
परास्त होना।
सिर छिपाना
(Sir Chipana)
रहने के लिए आश्रय ढूँढ़ना।
पेट काटना
(Pet Kaatna)
बचत करने के उद्देश्य से जान-बूझ कर कम खाना; किसी को मिलने वाले धन या मज़दूरी में कमी करना।
ताव खाना
(Taav Kahna)
गरम होना।
कलेजे से लगाना
(Kaleje Se Lagana)
गले लगाना।
डर जाना
(Dar Jana)
भयभीत होना।
दाल में कुछ काला होना
(Daal Mein Kuch Kala Hona)
कार्य या बात में संदेह होना।
लंबा हो जाना
(Lamba Ho Jana)
लेट जाना।


See More . . .
जानें कुछ नयी रोचक चीजे भी :