Muhavare in Hindi


Read out here hundreds of famous Hindi Muhavare online with its meaning in hindi devanagari language. Here all muhavare are presented like Hindi Muhawara Book Indexed by character. So, click above on desired character to view Hindi Idioms and Muhavare Category list.

यहाँ सैकड़ों प्रसिद्ध हिंदी मुहावरे इसके मतलब के साथ समझाए गए हैं। सभी मुहावरे यहाँ पर एक किताब की तरह सूचीगत दिए गए है। अत: ऊपर दिये गये अक्षर पर क्लिक करके उससे सम्बंधित मुहावरे देखे.

Popular Hindi Muhaware

मुहावरामुहावरा अर्थ
आजकल लगना
(AajKal Lagna)
मृत्यु का समय निकट आना।
दम अटकना
(Dam Atakna)
मरते समय साँस रुकना।
चलता पुर्जा
(Chalta Purja)
चालाक तथा धूर्त व्यक्ति।
सूपड़ा साफ़ होना
(Supda Saaf Hona)
पूर्ण रूप से पराजित होना; सब कुछ हाथ से निकल जाना।
नाक रगड़ना
(Naak Ragdna)
गिड़गिड़ाकर विनती करना।
पैर छूना
(Pair Chuna)
चरण स्पर्श करना; प्रणाम करना।
साका बाँधना
(Saka Bandhna)
धाक या रोब जमाना।
आँख खुलना
(Ankh Khulna)
जागना; वास्तविकता से अवगत होना; भ्रम दूर होना।
मोटी कमाई
(Moti Kamai)
बहुत अधिक मुनाफ़ा।
नौ दो ग्यारह होना
(Nau Do Gyarah Hona)
भाग जाना।
आग बबूला होना
(Aag Babula Hona)
बहुत गुस्से में होना।
झोंटा झोंटी
(Jhonta Jhonti)
एक दूसरे का बाल पकड़कर खींचना और झगड़ा करना।
दिल कड़ा करना
(Dil Kada Karna)
हिम्मत करना।
चमड़ी खींचना
(Chamdi Khichna)
बहुत पिटाई करना या मारना; कड़ा दंड देना।
चमक उठना
(Chamak Uthna)
ख़ूब प्रसन्न होना या ख़ुशी प्रकट करना।
चलता बनना
(Chalta Banna)
चल देना या खिसक लेना।
चारों फूटना
(Chaaro Footna)
धर्म चक्षुओं और ज्ञान चक्षुओं का नष्ट होना।
बुरा भला कहना
(Bura Bhala Kahna)
उचित-अनुचित कह देना।
बोली लगाना
(Boli Lagaana)
नीलामी में वस्तुओं के दाम लगाना।
बित्ते भर का
(Bitte Bhar Ka)
छोटा-सा।
पीछे पड़ना
(Pichhe Padna)
किसी काम को करने की ठान लेना; किसी को बार-बार तंग करना, आलोचना करना, बुराई करना।
कलेजा मुँह को आना
(Kaleja Muh Ko Aana)
बहुत घबरा जाना।
दाद देना
(Daad Dena)
(किसी काम की) न्यायोचित प्रशंसा करना।
मुँह उतरना
(Muh Utarna)
उदास होना
चित्त पर चढ़ना
(Chitt Par Chadna)
याद आना; मन में ध्यान बना रहना।
नीचा दिखाना
(Nicha Dikhana)
अपमानित करना; तुच्छ ठहराना; हराना; शर्मिंदा करना।
पैर उखड़ जाना
(Pair Ukhad Jana)
लड़ाई या विरोध के आगे ठहर न पाना।
भय खाना
(Bhay Khana)
डरना।
बिछ जाना
(Bichh Jana)
किसी के स्वागत में अत्यंत विनम्र हो जाना।
बिजली गिरना
(Bijli Girna)
नष्ट होना।


See More . . .
जानें कुछ नयी रोचक चीजे भी :