Muhavare in Hindi


Read out here hundreds of famous Hindi Muhavare online with its meaning in hindi devanagari language. Here all muhavare are presented like Hindi Muhawara Book Indexed by character. So, click above on desired character to view Hindi Idioms and Muhavare Category list.

यहाँ सैकड़ों प्रसिद्ध हिंदी मुहावरे इसके मतलब के साथ समझाए गए हैं। सभी मुहावरे यहाँ पर एक किताब की तरह सूचीगत दिए गए है। अत: ऊपर दिये गये अक्षर पर क्लिक करके उससे सम्बंधित मुहावरे देखे.

Popular Hindi Muhaware

मुहावरामुहावरा अर्थ
आँख खुलना
(Ankh Khulna)
जागना; वास्तविकता से अवगत होना; भ्रम दूर होना।
थूक कर चाटना
(Thuk Kar Chaatna)
त्यागी हुई वस्तु को पुनः ग्रहण करना।
चारों खाने चित गिरना
(Chaaro Khane Chit Girna)
पूरी तरह से पस्त होना।
इधर उधर करना
(Idhar Udhar Karna)
टालमटोल करना।
लड़ाई लड़ना
(Ladaai Ladna)
किसी विशेष मुद्दे पर संघर्ष करना।
आँखों पर परदा पड़ना
(Ankhon Par Parda Padna)
भ्रम होना; अज्ञान या अंधकार छाना।
डकार जाना
(Dakaar Jana)
हथिया लेना।
नस नस फड़क उठना
(Nas Nas fadak Uthna)
बहुत अधिक प्रसन्न होना।
पूरा पाना
(Pura Pana)
यथेष्ट फल या सुख पाना।
फुरेरी लेना
(Fureri Lena)
काँपना; थरथराना।
फूल सूँघ कर रहना
(Fool Sungh Kar Rahna)
बहुत थोड़ा-सा भोजन करना।
अकाल पड़ना
(Akaal Padna)
कमी हो जाना; दुर्लभ होना।
नाक रगड़ना
(Naak Ragdna)
गिड़गिड़ाकर विनती करना।
चार चाँद लगना
(Char Chand Lagna)
प्रतिष्ठा बढ़ जाना।
पाला मार जाना
(Pala Maar Jana)
फ़सल नष्ट हो जाना।
अवसर चूकना
(Avsar Chookna)
मौका हाथ से खो देना; मौके का फ़ायदा न उठा पाना।
गुस्सा उतरना
(Gussa Utarna)
क्रोध शांत होना; क्रोध न करना।
गुल कर देना
(Gul Kar Dena)
बुझा देना।
धूल उड़ाना
(Dhool Udana)
बदनामी करना या हँसी उड़ाना।
हाथ धोना
(Haath Dhona)
गँवा देना।
जली कटी सुनाना
(Jali Kati Sunana)
ईर्ष्या या क्रोध के कारण कड़वी बातें कहना।
त्योरी चढ़ना या बदलना
(Tyori Chadna Ya Badalna)
क्रोध से माथे में बल पड़ना।
गुदड़ी का लाल
(Guddi Ka Lal)
साधारण घर में जन्मा असाधारण गुणी या प्रतिभावान बालक।
गुज़र होना
(Gujar Hona)
किसी तरह जीवन व्यतीत होना।
गुज़र जाना
(Gujar Jana)
मर जाना।
गुल खिलाना
(Gul Khilaana)
आशा के विपरीत गलत कार्य करना; बखेड़ा खड़ा करना।
गुलछर्रा उड़ाना
(Gulchharra Udana)
ख़ूब मौज करना; असंयत रूप से भोग-विलास करना।
गुण गाना
(Gun Gana)
प्रशंसा करना।
गुस्सा थूक देना
(Gussa Thuk Dena)
क्षमा कर देना।
गुत्थी सुलझाना
(Gutthi Suljhana)
किसी समस्या को हल करना।


See More . . .
जानें कुछ नयी रोचक चीजे भी :