Taad

Taad meaning in hindi


ताड़ मतलब
[सं-पु.] - 1. एक प्रकार का बहुत अधिक लंबा और पतला वृक्ष जिसमें शाखाएँ नहीं होती, सिर्फ़ सिरे पर पत्तियाँ होती है तथा इस वृक्ष से ताड़ी नामक पेय निकाला जाता है 2. ध्वनि; शब्द; आवाज़ 3. बाँह पर पहनने का टाड़ नामक गहना

Also see Taad in English.

ताड़का मतलब
[सं-स्त्री.] - (पुराण) एक राक्षसी (सुकेतु यक्ष की पुत्री जिसका विवाह सुड नामक राक्षस के साथ हुआ था) जिसे राम ने मारा था।

ताड़न मतलब
[सं-पु.] - 1. ताड़ना; मारने पीटने की क्रिया या भाव 2. किसी के कार्य व्यवहार आदि से असंतुष्ट होकर उसे सचेत करने तथा कर्तव्यपरायण बनाने के उद्देश्य से कही हुई कड़ी बात; चेतावनी 3. किसी को दिया जाने वाला कष्ट, दुख आदि; प्रताड़न।

ताड़ना मतलब
[सं-स्त्री.] - 1. मारने-पीटने की क्रिया या भाव 2. किसी को दिया जाने वाला दुख या कष्ट 3. किसी को उत्पीड़ित या परेशान करने की क्रिया 4. प्रहार; आघात। [क्रि-स.] 1. भाँपना; छिपी हुई बात समझना 2. सुधार के उद्देश्य से सज़ा या दंड देना 3. किसी को अपशब्द कहना 4. कष्ट देना।

ताड़पत्र मतलब
[सं-पु.] - ताड़ वृक्ष के पत्ते जिनका उपयोग प्राचीन काल में ग्रंथ, लेख आदि लिखने के लिए किया जाता था।

ताड़ित मतलब
[वि.] - 1. जिसे मारा पीटा गया हो 2. जिसे दंड या सज़ा दी गई हो 3. जिसे डराया या धमकाया गया हो।

ताड़ी मतलब
[सं-स्त्री.] - 1. ताड़ के वृक्ष से निकलने वाला मादक रस 2. एक प्रकार का गहना।

तिल का ताड़ करना मतलब
- ज़रा-सी बात को बहुत बढ़ा-चढ़ा कर प्रस्तुत करना।

Words Near it

Taad - Matlab in Hindi

Here is meaning of Taad in hindi. Get definition and hindi meaning of Taad. What is Hindi definition and meaning of Taad ? (hindi matlab - arth kya hai?).

Recently Viewed Words

जानें कुछ नयी रोचक चीजे भी :