Taank

Taank meaning in hindi


टाँक मतलब
[सं-स्त्री.] - 1. तीन या चार माशे की एक पुरानी तौल 2. लगभग तीस किलो वज़न का एक पुराना बाट जिसकी सहायता से धनुष की शक्ति की परीक्षा की जाती थी 3. कलम की नोक

टाँकना मतलब
[क्रि-स.] - 1. सुई-धागे से लेस, सितारे, गोटा आदि जैसी किसी वस्तु को पहले से निर्मित वस्तु पर सिलना 2. दो चीज़ों को आपस में जोड़ने के लिए टाँका लगाना 3. किसी क्रिया से कोई चीज़ किसी दूसरी चीज़ के साथ अटकाना 4. आरी, रेती आदि धारदार औज़ारों को किसी क्रिया से तेज़ करना 5. याद रखने के लिए किसी बात, हिसाब-किताब आदि के विवरण को पंजी, बही, कॉपी आदि में लिख लेना 6. पत्थर की सिल, चक्की आदि को छेनी से टँकवाना।

टाँका मतलब
[सं-पु.] - 1. वह वस्तु जो दो चीज़ों को जोड़कर एक करती हो; सुई-धागे से कपड़ों की सिलाई या राँगे से धातु के दो पत्तरों की झलाई का काम 2. टँकी हुई चकती या टुकड़ा; पैबंद 3. पानी रखने का छोटा कुंड या बड़ी टंकी।

टाँकी मतलब
[सं-स्त्री.] - 1. चीज़ों को परस्पर जोड़ने वाला छोटा टाँका 2. पत्थर को तराशने या उन पर नक्काशी करने की छेनी; नक्काशी 3. ख़रबूज़ा, पपीता, तरबूज़ आदि फलों के स्वाद और गुणवत्ता की परख के लिए उन पर लगाया जाने वाला कटाव 4. टंकी।

कच्चा टाँका मतलब
[सं-पु.] - 1. राँगे या मुलायम धातु का जोड़; कच्चा जोड़ 2. धागे से हाथ द्वारा की गई सिलाई।

छटाँक मतलब
[सं-स्त्री.] - 1. पुरानी तौल जो एक सेर के सोलहवें भाग के बराबर होती है 2. छटाँक का बाट।

Words Near it

Taank - Matlab in Hindi

Here is meaning of Taank in hindi. Get definition and hindi meaning of Taank. What is Hindi definition and meaning of Taank ? (hindi matlab - arth kya hai?).

Recently Viewed Words

जानें कुछ नयी रोचक चीजे भी :