Uttara

Uttara meaning in hindi


उत्तरा मतलब
[सं-स्त्री.] - (महाभारत) अर्जुन के पुत्र अभिमन्यु की पत्नी जिससे परीक्षित का जन्म हुआ था।

उत्तराधिकार मतलब
[सं-पु.] - विरासत; किसी की मृत्यु के बाद संपत्ति प्राप्ति का अधिकार।

उत्तराधिकारिणी मतलब
[सं-स्त्री.] - वह स्त्री, जो किसी के मरने या हटने पर उसकी संपत्ति, अधिकार आदि की स्वामिनी हो; उत्तराधिकार प्राप्त स्त्री।

उत्तराधिकारी मतलब
[सं-पु.] - 1. उत्तराधिकार पाने वाला व्यक्ति 2. वह व्यक्ति जो कानून के अनुसार किसी की धन-संपत्ति आदि को पाने का अधिकारी हो; वारिस 3. किसी के हट जाने या न रहने पर उसके पद या स्थान का अधिकारी व्यक्ति; (सक्सेसर)।

उत्तरापेक्षी मतलब
[सं-पु.] - वह जिसे उत्तर की अपेक्षा हो; उत्तराकांक्षी।

उत्तरापथ मतलब
[सं-पु.] - विंध्य के उत्तर में स्थित देश; भारत के प्राचीन ग्रंथों में जंबूद्वीप के उत्तरी भाग का नाम; पहले उत्तरापथ को उत्तरी राजपथ कहते थे जो पूर्व में ताम्रलिप्तिका (तामलुक) से लेकर पश्चिम में तक्षशिला और उसके आगे मध्य एशिया के बल्ख़ तक जाता था और अत्यधिक महत्व वाला व्यापारिक मार्ग था।

उत्तराभास मतलब
[सं-पु.] - ऐसा उत्तर जिसमें वास्तविकता या सत्यता न हो, उसका आभास मात्र हो; ऊपर से सत्य लगने वाला उत्तर; झूठा या मिथ्या उत्तर।

उत्तराभासी मतलब
[सं-पु.] - उत्तर का आभास कराने वाला। [वि.] (प्रश्न) जिसमें उसके उत्तर का भी कुछ आभास हो।

Words Near it

Uttara - Matlab in Hindi

Here is meaning of Uttara in hindi. Get definition and hindi meaning of Uttara. What is Hindi definition and meaning of Uttara ? (hindi matlab - arth kya hai?).

Recently Viewed Words

जानें कुछ नयी रोचक चीजे भी :