अधिकार

अधिकार meaning in hindi


[सं-पु.] - 1. किसी को अपने पद, योग्यता, कानून आदि के आधार पर मिली हुई शक्ति; हक; इख़्तियार; स्वत्व 2. किसी वस्तु, संपत्ति आदि पर किया हुआ या मिला हुआ कब्ज़ा, जैसे- शिवाज़ी की सेना ने अंततः सिंहगढ़ पर अधिकार कर लिया 3. प्रभुत्व; हुकूमत, जैसे- मुक्ति के पहले गोवा पर पुर्तगालियों का अधिकार था 4. ज्ञान, जैसे- पंडितजी का अपने विषय पर पूरा अधिकार है 5. पात्रता, जैसे- पहले स्त्रियों को वेद पढ़ने का अधिकार नहीं था।

Also see अधिकार in English.

अधिकार क्षेत्र मतलब
[सं-पु.] - 1. न्यायाधीश, सरकारी अफ़सरों आदि के अधिकारों की सीमा; वह क्षेत्र जिसमें वे अपने अधिकारों का प्रयोग कर सकते हैं 2. अधिक्षेत्र; (डोमिनिअन)।

अधिकार लिप्सा मतलब
[सं-स्त्री.] - अधिकार की अदम्य लालसा।

अधिकारपत्र मतलब
[सं-पु.] - 1. अधिकृत किए जाने का आदेशपत्र 2. शासन द्वारा प्राप्त अधिकारों का सूचक पत्र।

अधिकारातीत मतलब
[वि.] - अधिकार-क्षेत्र से बाहर का।

अधिकाराधीन मतलब
[वि.] - जो अधिकार-क्षेत्र के अंतर्गत हो।

अधिकारिक मतलब
[वि.] - 1. किसी अधिकारी के द्वारा या अधिकारपूर्वक कहा या किया हुआ 2. अधिकारयुक्त; अधिकारपूर्ण।

अधिकारी मतलब
[सं-पु.] - 1. किसी चल-अचल संपत्ति पर या व्यक्ति पर अधिकार करने वाला अर्थात् स्वामी; मालिक; (ऑथॉरटी) 2. हकदार; दावेदार 3. उच्च पद पर नियुक्त वह व्यक्ति जिसके नियंत्रण एवं मार्गदर्शन में उसके अधीनस्थ कर्मचारी कार्य करते हैं; अफ़सर; (ऑफ़िसर) 4. शासक 5. विषय का पूर्ण ज्ञाता। [वि.] किसी सुविधा या अधिकार के सर्वथा योग्य।

Words just after it

अधिकार - मतलब हिंदी में

Get definition, translation and meaning of अधिकार in hindi. Above is hindi meaning of अधिकार. Yahan अधिकार ka matlab devanagari hindi dictionary bhasha mai (अधिकार मतलब हिंदी में) diya gaya hai.

What is Hindi definition or meaning of अधिकार ? (Adhikar ka hindi arth, matlab kya hai?).

Recently Viewed Hindi Words

जानें कुछ नयी रोचक चीजे भी :