चौ

चौ meaning in hindi


[वि.] - चार। [वि.] 1. मोती तौलने का एक मान 2. जौहरियों का एक तौल

चौआ मतलब
[सं-पु.] - गाय, बैल, भैंस आदि पशु; चौपाया। [वि.] चार से युक्त।

चौक मतलब
[सं-पु.] - 1. घर के बाहर खुली चौकोर जगह; चबूतरा 2. मकान के अंदर चारों ओर से घिरी बिना किसी छत की जगह; सहन; आँगन 3. शहर या गाँव का बीचों-बीच का मुख्य स्थान; चौराहा 4. शहर का मुख्य बाज़ार 5. चौसर की बिसात 6. शुभ अवसरों पर पूजन के लिए आटा आदि से बनाया गया छोटा चौकोर क्षेत्र या अल्पना; बड़ी वेदी 7. रसोई के बाहर का स्थान जहाँ बैठ कर भोजन आदि किया जाता है 8. चार चीज़ों का समूह। [मु.] चौक पूरना : ज़मीन पर चित्रांकन करना या बनाना।

चौक पूरना मतलब
- ज़मीन पर चित्रांकन करना या बनाना।

चौकड़ मतलब
[वि.] - दुरुस्त; बढ़िया; अच्छा।

चौकड़ा मतलब
[सं-पु.] - 1. कान में पहनने की बाली जिसमें दो- दो मोती हों 2. फ़सल की एक प्रकार की बँटाई जिसमें से जमींदार को चौथाई मिलता है।

चौकड़ी मतलब
[सं-स्त्री.] - 1. चार चीज़ों का समूह 2. हिरन की वह चाल जिसमें वह चारों पैरों से एक साथ कूदता या छलाँग मारता है 3. छोटा चौकड़ा 4. चार आदमियों की मंडली 5. चार घोड़ों की गाड़ी 6. चार युगों का समूह 7. जाँघें और घुटने ज़मीन पर टेककर बैठने की मुद्रा 8. चारपाई की वह बुनावट जिसमें सुतली या बान की चार-चार लड़ियाँ एक साथ हों। [मु.] चौकड़ी भूल जाना : घबरा जाना।

चौकड़ी भरना मतलब
- छलाँगे लगाना

Words just after it

चौ - मतलब हिंदी में

Get definition, translation and meaning of चौ in hindi. Above is hindi meaning of चौ. Yahan चौ ka matlab devanagari hindi dictionary bhasha mai (चौ मतलब हिंदी में) diya gaya hai.

What is Hindi definition or meaning of चौ ? (Chau ka hindi arth, matlab kya hai?).

Recently Viewed Hindi Words

जानें कुछ नयी रोचक चीजे भी :