Muhavare in Hindi


Read out here hundreds of famous Hindi Muhavare online with its meaning in hindi devanagari language. Here all muhavare are presented like Hindi Muhawara Book Indexed by character. So, click above on desired character to view Hindi Idioms and Muhavare Category list.

यहाँ सैकड़ों प्रसिद्ध हिंदी मुहावरे इसके मतलब के साथ समझाए गए हैं। सभी मुहावरे यहाँ पर एक किताब की तरह सूचीगत दिए गए है। अत: ऊपर दिये गये अक्षर पर क्लिक करके उससे सम्बंधित मुहावरे देखे.

Popular Hindi Muhaware

मुहावरामुहावरा अर्थ
नौ दो ग्यारह होना
(Nau Do Gyarah Hona)
भाग जाना।
आग बबूला होना
(Aag Babula Hona)
बहुत गुस्से में होना।
झोंटा झोंटी
(Jhonta Jhonti)
एक दूसरे का बाल पकड़कर खींचना और झगड़ा करना।
दिल कड़ा करना
(Dil Kada Karna)
हिम्मत करना।
चमड़ी खींचना
(Chamdi Khichna)
बहुत पिटाई करना या मारना; कड़ा दंड देना।
चमक उठना
(Chamak Uthna)
ख़ूब प्रसन्न होना या ख़ुशी प्रकट करना।
चलता बनना
(Chalta Banna)
चल देना या खिसक लेना।
चारों फूटना
(Chaaro Footna)
धर्म चक्षुओं और ज्ञान चक्षुओं का नष्ट होना।
बुरा भला कहना
(Bura Bhala Kahna)
उचित-अनुचित कह देना।
बोली लगाना
(Boli Lagaana)
नीलामी में वस्तुओं के दाम लगाना।
बित्ते भर का
(Bitte Bhar Ka)
छोटा-सा।
पीछे पड़ना
(Pichhe Padna)
किसी काम को करने की ठान लेना; किसी को बार-बार तंग करना, आलोचना करना, बुराई करना।
कलेजा मुँह को आना
(Kaleja Muh Ko Aana)
बहुत घबरा जाना।
दाद देना
(Daad Dena)
(किसी काम की) न्यायोचित प्रशंसा करना।
मुँह उतरना
(Muh Utarna)
उदास होना
चित्त पर चढ़ना
(Chitt Par Chadna)
याद आना; मन में ध्यान बना रहना।
नीचा दिखाना
(Nicha Dikhana)
अपमानित करना; तुच्छ ठहराना; हराना; शर्मिंदा करना।
पैर उखड़ जाना
(Pair Ukhad Jana)
लड़ाई या विरोध के आगे ठहर न पाना।
भय खाना
(Bhay Khana)
डरना।
बिछ जाना
(Bichh Jana)
किसी के स्वागत में अत्यंत विनम्र हो जाना।
बिजली गिरना
(Bijli Girna)
नष्ट होना।
बोटी बोटी फड़कना
(Boti Boti Fadakna)
कुछ करने को बेचैन होना।
बुरा भला सोचना
(Bura Bhala Sochna)
उचित-अनुचित का विचार करना।
बुरा फँसना
(Bura Fasna)
किसी समस्या में बुरी तरह उलझना।
बुरा मानना
(Bura Manna)
अनुचित समझना; नाराज़ होना।
चारों खाने चित गिरना
(Chaaro Khane Chit Girna)
पूरी तरह से पस्त होना।
चाट लगना या पड़ना
(Chaat Lagna Ya Padna)
चस्का लगना।
चाव निकालना
(Chaav Nikalna)
अभिलाषाएँ या लालसाएँ जी भर के पूरी करना।
चकमा देना
(Chakma Dena)
धोखा देना; छल करना।
चकमा खाना
(Chakma Khana)
धोखे में आ जाना; छला जाना।


See More . . .
जानें कुछ नयी रोचक चीजे भी :