Muhavare in Hindi


Read out here hundreds of famous Hindi Muhavare online with its meaning in hindi devanagari language. Here all muhavare are presented like Hindi Muhawara Book Indexed by character. So, click above on desired character to view Hindi Idioms and Muhavare Category list.

यहाँ सैकड़ों प्रसिद्ध हिंदी मुहावरे इसके मतलब के साथ समझाए गए हैं। सभी मुहावरे यहाँ पर एक किताब की तरह सूचीगत दिए गए है। अत: ऊपर दिये गये अक्षर पर क्लिक करके उससे सम्बंधित मुहावरे देखे.

Popular Hindi Muhaware

मुहावरामुहावरा अर्थ
भूत सवार होना
(Bhoot Savar Hona)
बहुत अधिक आवेश या क्रोध करना।
मुँहतोड़ जवाब देना
(Muhtod Javab Dena)
कड़ा उत्तर देना
गाँठ में बाँधना
(Ganth Mein Bandhna)
हमेशा याद रखना।
नाक का बाल होना
(Naak Ka Baal Hona)
गहरा मित्र होना।
कलई खुलना
(Kalai Khulna)
भेद खुलना।
कलम तोड़ना
(Kalam Todna)
रचना कौशल की पराकाष्ठा कर देना।
दाद देना
(Daad Dena)
(किसी काम की) न्यायोचित प्रशंसा करना।
हाथ डालना
(Hath Dalna)
शुरू करना
किसी का नमक खाना
(Kisi Ka Namak Khana)
किसी के दिए हुए अन्न से पेट भरना।
जी रखना
(Ji Rakhna)
किसी को प्रसन्न करने के लिए उसके मन के अनुकूल काम करना।
चार दिन का मेहमान
(Char Din Ka Mehman)
अल्प समय का।
दिवाला निकलना
(Divala Nikalna)
ऋण चुकाने में असमर्थता प्रकट करना।
ज़ोर आज़माना
(Jor Aajmana)
अपनी ताकत का प्रयोग करके देखना; भिड़ना; मुकाबला करना; ज़ोर लगाना या डालना-दबाव डालना।
मारा मारा फिरना
(Mara Mara Firna)
मज़बूरी या दुर्दशा में जहाँ-तहाँ भटकना।
ज़ख़्म हरा हो आना
(Jakhm Hara Ho Jana)
पिछला कष्ट याद आना।
हुक्कापानी बंद करना
(Hukka Pani Band Karna)
किसी को जाति या बिरादरी से अलग करना; सामाजिक व्यवहार ख़तम करना।
काला अक्षर भैंस बराबर
(Kaala Akshar Bhains Barabar)
अनपढ़।
बाज़ी ले जाना
(Baaji Le Jana)
प्रतियोगिता में आगे बढ़ जाना या सफल होना।
चट कर जाना
(Chat Kar Jana)
सब खा जाना; हड़पना। [क्रि.वि.] 1. चट की ध्वनि के साथ 2. झट से; शीघ्रता से; तुरंत।
अंगूर खट्टे होना
(Angoor Khatte Hona)
मनचाही वस्तु के प्राप्त न होने पर अपनी कमी उजागर न करते हुए कोई और बहाना करना।
दाम चुकाना
(Daam Chukana)
मूल्य दे देना।
नंगा होकर नाचना
(Nanga Hokar Nachna)
बेशर्मी भरा आचरण करना; अत्यंत घिनौना रूप प्रकट करना।
माथे मढ़ना
(Mathe Madna)
ज़िम्मे लगाना।
गुबार निकालना
(Gubaar Nikalna)
मन में भरी बातें कह डालना।
हंस उड़ जाना
(Hans Ud Jana)
प्राण निकल जाना।
काँटे बोना
(Kante Bona)
अड़चन डालना।
आँच आना
(Anch Aana)
हानि होना, प्रभावित होना।
अंग लगना
(Ang Lagna)
शरीर से छू जाना; आलिंगन करना। गले लगाना; पास बुलाना।
रुपए खरे होना
(Rupe Khre Hona)
रुपए मिलने का निश्चय होना।
चोंच बंद करना
(Chonch Band Karna)
चुप हो जाना।


See More . . .
जानें कुछ नयी रोचक चीजे भी :