Muhavare in Hindi


Read out here hundreds of famous Hindi Muhavare online with its meaning in hindi devanagari language. Here all muhavare are presented like Hindi Muhawara Book Indexed by character. So, click above on desired character to view Hindi Idioms and Muhavare Category list.

यहाँ सैकड़ों प्रसिद्ध हिंदी मुहावरे इसके मतलब के साथ समझाए गए हैं। सभी मुहावरे यहाँ पर एक किताब की तरह सूचीगत दिए गए है। अत: ऊपर दिये गये अक्षर पर क्लिक करके उससे सम्बंधित मुहावरे देखे.

Popular Hindi Muhaware

मुहावरामुहावरा अर्थ
मर मिटना
(Mar Mitna)
न्योछावर होना।
मारा मारा फिरना
(Mara Mara Firna)
मज़बूरी या दुर्दशा में जहाँ-तहाँ भटकना।
मारे शरम के पानी पानी होना
(Mare Sharam Ke Pani Pani Hona)
बहुत लज्जित होना; शर्मिंदा होना।
मारे शर्म के गड़ जाना
(Mare Sharm Ke Gad Jana)
लज्जित होने के कारण मुँह न दिखा पाना।
मरहम लगाना
(Marham Lagana)
राहत पहुँचाना।
मरोड़ खाना
(Marod Khana)
उलझन में पड़ना।
माथा भन्नाना
(Matha Bhannana)
बुद्धि का काम न करना।
सिर छिपाना
(Sir Chipana)
रहने के लिए आश्रय ढूँढ़ना।
माथा पच्ची करना
(Matha Pachchi Karna)
देर तक सोचना-समझना; किसी बात या काम के लिए बहुत परिश्रम करना।
माथा पीटना
(Matha Pitna)
मातम करना और पछताना।
माथा टेकना
(Matha Tekna)
प्रणाम करना।
माथा ठनकना
(Matha Thankna)
किसी अनिष्ट की आशंका होना।
माथे चढ़ाना
(Mathe Chadana)
स्वीकार करना।
माथे मढ़ना
(Mathe Madna)
ज़िम्मे लगाना।
माथे पर बल पड़ना
(Mathe Par Bal Padna)
क्रोध या असंतोष के लक्षण प्रकट होना।
मत्थे मढ़ना
(Matthe Madna)
ज़िम्मे लगाना।
मिर्च लगना
(Mirch Lagna)
बुरा लगना।
मिट्टी होना
(Mitti Hona)
मर जाना; चौपट या बरबाद होना।
मिट्टी में मिलना
(Mitti Mein Milna)
नष्ट होना।
मिट्टी पलीद करना
(Mitti Palid Karna)
दुर्दशा करना।
मियाँ की जूती मियाँ का सिर
(Miya Ki Juti Miya K Sir)
अपना अहित स्वयं करना।
मूँछों पर ताव देना
(Muchhon Par Taav Dena)
अभिमान के कारण मूँछों पर हाथ फेरना।
मुँह आना
(Muh Aana)
मुँह में छाले पड़ना; श्रेष्ठजन से उद्दंडतापूर्वक बातें करना।
मुँह बनाना
(Muh Banana)
चेहरे पर अप्रसन्नता, असंतोष तथा घृणा का भाव प्रकट होना।
मुँह बंद करना
(Muh Band Karna)
चुप कर देना
मुँह चलाना
(Muh Chalaana)
ख़ूब खाना।
जी रखना
(Ji Rakhna)
किसी को प्रसन्न करने के लिए उसके मन के अनुकूल काम करना।
मुँह छिपाना
(Muh Chhipana)
लज्जित होना
मुँह फेर लेना
(Muh Fer Lena)
उदास, नाराज़ या खिन्न होकर किसी से दूर हो जाना।
मुँह फुलाना
(Muh Fulana)
गुस्सा या रुष्ट हो जाना। संतुष्ट या अप्रसन्न होकर क्रोधयुक्त मुद्रा धारण करना।


See More . . .
जानें कुछ नयी रोचक चीजे भी :