Muhavare in Hindi


Read out here hundreds of famous Hindi Muhavare online with its meaning in hindi devanagari language. Here all muhavare are presented like Hindi Muhawara Book Indexed by character. So, click above on desired character to view Hindi Idioms and Muhavare Category list.

यहाँ सैकड़ों प्रसिद्ध हिंदी मुहावरे इसके मतलब के साथ समझाए गए हैं। सभी मुहावरे यहाँ पर एक किताब की तरह सूचीगत दिए गए है। अत: ऊपर दिये गये अक्षर पर क्लिक करके उससे सम्बंधित मुहावरे देखे.

Popular Hindi Muhaware

मुहावरामुहावरा अर्थ
भौंह चढ़ना
(Bhauh Chadna)
क्रोधित होना।
आँसू पीकर रह जाना
(Ansu Pikar Rah Jana)
कष्ट को मन ही मन क्रुद्ध होकर बर्दाश्त कर लेना।
सपने पालना
(Sapne Palna)
आशाएँ सँजोना।
पासा पलटना
(Pasa Palatna)
अच्छा से बुरा या बुरा से अच्छा भाग्य होना; भाग्य का अनुकूल से प्रतिकूल या प्रतिकूल से अनुकूल होना।
तबीयत फड़क उठना
(Tabiyat Fadak Uthna)
किसी बात से मन बहुत प्रसन्न होना।
खाल उधेड़ना
(Khaal Udhedna)
कड़ा दंड देना; बहुत अधिक मारना-पीटना; अधमरा करना।
डर जाना
(Dar Jana)
भयभीत होना।
कचूमर निकालना
(Kachumar Nikaalna)
बुरी तरह पीटना, दुर्दशा करना।
पाटी पारना
(Paati Paarna)
बालों में कंघी से माँग निकालना।
अंगूर खट्टे होना
(Angoor Khatte Hona)
मनचाही वस्तु के प्राप्त न होने पर अपनी कमी उजागर न करते हुए कोई और बहाना करना।
गला काटना
(Gala Kaatna)
बहुत हानि पहुँचाना।
जड़ में मट्ठा डालना
(Jad Mein Mattha Dalna)
समूल नष्ट करना।
चकमा देना
(Chakma Dena)
धोखा देना; छल करना।
आकाश पाताल एक करना
(Aakash Paatal Ek Karna)
भरसक प्रयास करना।
चूड़ियाँ पहनना
(Chudiya Pahanna)
कायर बनना।
पाप मोल लेना
(Pap Mol Lena)
जानबूझकर झंझट मोल लेना।
आँखों में धूल झोंकना
(Ankhon Mein Dhool Jhokna)
धोखा देना।
कच्चे घड़े में पानी भरना
(Kachche Ghade Mein Paani Bharna)
श्रम और अर्थ दोनों व्यर्थ जाना, दोहरी हानि होना।
ओठ चबाना
(Oth Chabana)
अतिशय क्रोध के कारण होंठों का दाँतों तले दबाना;
थू थू करना
(Thu Thu Karna)
अत्यधिक घृणा दिखाते हुए धिक्कारना।
जान साँसत में रहना
(Jaan Saansat Mein Rahna)
किसी चिंता या परेशानी से दुखी रहना।
अंगारों पर चलना
(Angaro Par Chalna)
बहुत जोखिम का काम करना।
सेहरा बँधना
(Sehra Bandhna)
श्रेय प्राप्त होना।
चित करना
(Chit Karna)
हराना।
तलवे धो धोकर पीना
(Talve Dho Dhokar Pina)
ख़ूब आदर-सत्कार करना।
आ धमकना
(Aa Dhamakna)
अचानक आ जाना; अवांछित या बिना बुलाए आ जाना।।
चमड़ी उधेड़ना
(Chamdi Udhedna)
बहुत पिटाई करना या मारना; कड़ा दंड देना।
हाथों के तोते उड़ जाना
(Hathon Ke Tote Ud Jana)
बहुत घबरा जाना।
आँख का तारा
(Ankh Ka Tara)
बहुत प्रिय होना।
नस नस फड़क उठना
(Nas Nas fadak Uthna)
बहुत अधिक प्रसन्न होना।


See More . . .
जानें कुछ नयी रोचक चीजे भी :