Man

Man meaning in hindi


मन मतलब
[सं-पु.] - 1. अंतःकरण; चित्त 2. इच्छा; चाहत 3. आत्मा 4. हृदय; दिल 5. तौल मापक। [मु.] मन कचोटना : मन दुखी होना या क्लेश होना। मन के लड्डू खाना : बेकार की आशा रखकर प्रसन्न होना। मन टूटना : उत्साह, उमंग आदि का नष्ट होना। मन में बसना : बहुत पसंद आना। मन बहलाना : किसी काम में लगकर मन को प्रसन्न करना। मन मारना : इच्छा को रोकना। मन में रखना : याद रखना या मन में छिपाकर रखना। मन मैला करना : मन में दुर्भाव रखना। मन से उतरना : मन में अनुराग या आदर न रह जाना। मन हरा होना : प्रसन्न होना। मन मिलना : विचारों में समानता होना

मान मतलब
[सं-पु.] - 1. भार; तौल 2. किसी पदार्थ या वस्तु की नाप, मूल्य आदि परिमाण जानने का साधन 3. पैमाना; मापदंड 4. आदर; इज़्ज़त; सम्मान 5. (काव्यशास्त्र) नायिका का नायक के प्रति उदासीनता का भाव; रूठना

मैन मतलब
[सं-पु.] - आदमी; मनुष्य; व्यक्ति

Also see Man in English.

मैनकामिनी मतलब
[सं-स्त्री.] - कामदेव की स्त्री; रति।

मैनहोल मतलब
[सं-पु.] - बंद नाली का मुँह जिससे सफ़ाई करने के लिए बड़ी नाली में घुसा जा सकता हो; बंद नाली में प्रवेश करने का मार्ग।

मैना मतलब
[सं-स्त्री.] - 1. काले रंग तथा पीली चोंच वाली एक चिड़िया; सारिका 2. हिमालय की पत्नी।

मैनाक मतलब
[सं-पु.] - 1. एक पर्वत जिसे मैना और हिमालय का पुत्र माना जाता है 2. हिमालय की एक चोटी।

मैनी मतलब
[सं-स्त्री.] - 1. गाय की एक प्रजाति जिसके दोनों सींग नीचे की ओर झुके होते हैं 2. एक प्रकार का कँटीला पेड़।

एक्स सर्विसमैन मतलब
[सं-पु.] - 1. पूर्व सैनिक 2. वह व्यक्ति जो अपनी पूरी सेवा समाप्त कर सेवानिवृत्त हो चुका हो।

कैमरामैन मतलब
[सं-पु.] - कैमरे से चित्र या वीडियो आदि तैयार करने वाला; फ़िल्म निर्माण में अभिनय तथा दृश्यों की रिकॉर्डिंग या शूटिंग करने वाला विशेषज्ञ।

Words Near it

Man - Matlab in Hindi

Here is meaning of Man in hindi. Get definition and hindi meaning of Man. What is Hindi definition and meaning of Man ? (hindi matlab - arth kya hai?).

Recently Viewed Words

जानें कुछ नयी रोचक चीजे भी :