पदार्थ

पदार्थ meaning in hindi


[सं-पु.] - 1. पद (शब्द) का अर्थ 2. वह वस्तु जिसका कुछ नाम हो और जिससे उसे जाना जा सके 3. जिसका कोई रूप या आकार हो अथवा जो पिंड, शरीर आदि के रूप में मूर्त हो 4. भार और विस्तार से युक्त वस्तु जिसका ज्ञानेंद्रियों के माध्यम से ज्ञान प्राप्त किया जाता है; (मैटर) 5. (भारतीय दर्शन) विभिन्न संप्रदायों में अलग-अलग संख्या में वर्णित वे विषय जिनका सम्यक ज्ञान मोक्ष प्राप्ति के लिए आवश्यक माना गया है।

Also see पदार्थ in English.

पदार्थवाचक मतलब
[वि.] - पदार्थ की विवेचना करने वाला।

पदार्थवाद मतलब
[सं-पु.] - 1. वह मत या सिद्धांत जिसमें केवल भौतिक पदार्थों की ही सत्ता स्वीकार की जाती है; (मटिरियलिज़म) 2. ऐसा सिद्धांत जो अध्यात्मवाद से बिल्कुल भिन्न हो।

पदार्थवादी मतलब
[सं-पु.] - पदार्थवाद का समर्थक या अनुयायी। [वि.] पदार्थवाद संबंधी।

पदार्थविज्ञान मतलब
[सं-पु.] - वह विज्ञान जिसमें पृथ्वी, जल, वायु, प्रकाश आदि तत्वों के गुण आदि का अध्ययन एवं विवेचन किया जाता है।

पदार्थविद्या मतलब
[सं-स्त्री.] - भौतिकविज्ञान; भौतिकी; (फ़िज़िक्स)।

अपदार्थ मतलब
[सं-पु.] - 1. अनस्तित्व; अद्रव्य 2. नगण्यता; तुच्छता 3. तुच्छ चीज़। [वि.] 1. तुच्छ; नगण्य; महत्वहीन; हेय 2. जिसमें तथ्य या सार न हो।

जड़ पदार्थ मतलब
[सं-पु.] - 1. अचेतन पदार्थ 2. भौतिक जगत का उपादान रूप द्रव्य।

Words just after it

पदार्थ - मतलब हिंदी में

Get definition, translation and meaning of पदार्थ in hindi. Above is hindi meaning of पदार्थ. Yahan पदार्थ ka matlab devanagari hindi dictionary bhasha mai (पदार्थ मतलब हिंदी में) diya gaya hai.

What is Hindi definition or meaning of पदार्थ ? (Padarth ka hindi arth, matlab kya hai?).

Recently Viewed Hindi Words

जानें कुछ नयी रोचक चीजे भी :