Muhavare in Hindi


Read out here hundreds of famous Hindi Muhavare online with its meaning in hindi devanagari language. Here all muhavare are presented like Hindi Muhawara Book Indexed by character. So, click above on desired character to view Hindi Idioms and Muhavare Category list.

यहाँ सैकड़ों प्रसिद्ध हिंदी मुहावरे इसके मतलब के साथ समझाए गए हैं। सभी मुहावरे यहाँ पर एक किताब की तरह सूचीगत दिए गए है। अत: ऊपर दिये गये अक्षर पर क्लिक करके उससे सम्बंधित मुहावरे देखे.

Popular Hindi Muhaware

मुहावरामुहावरा अर्थ
नुकसान उठाना
(Nuksan Uthana)
हानि सहना।
तौबा करना या मचाना
(Tauba Karna Ya Machana)
दीनता दिखलाते हुए रक्षा की प्रार्थना करना।
बाट जोहना
(Baat Johna)
प्रतीक्षा करना।
पौ बारह होना
(Pau Barah Hona)
सभी ओर से जीत अथवा लाभ होना।
सूपड़ा साफ़ होना
(Supda Saaf Hona)
पूर्ण रूप से पराजित होना; सब कुछ हाथ से निकल जाना।
पानी के मोल होना
(Pani Ke Mol Hona)
बहुत सस्ता होना।
नाक रगड़ना
(Naak Ragdna)
गिड़गिड़ाकर विनती करना।
नीचा दिखाना
(Nicha Dikhana)
अपमानित करना; तुच्छ ठहराना; हराना; शर्मिंदा करना।
गाल बजाना
(Gaal Bajana)
बढ़-चढ़कर बातें करना।
कलेजे पर साँप लोटना
(Kaleje Par Sanp Lotna)
बहुत ज़्यादा दुख अनुभव करना।
बाज़ी मारना
(Baaji Maarna)
जीतना; विजयी होना।
मुँह बनाना
(Muh Banana)
चेहरे पर अप्रसन्नता, असंतोष तथा घृणा का भाव प्रकट होना।
मिट्टी में मिलना
(Mitti Mein Milna)
नष्ट होना।
हाथ पे हाथ धरकर बैठना
(Hath Pe Hath Dharkar Baithna)
निकम्मा होना
बन आना
(Ban Aana)
किसी का असमंजस की दशा में पहुँचना; जान जाने की नौबत आना।
आड़े हाथों लेना
(Aade Hathon Lena)
किसी को लज्जित करना।
टोक में आना
(Tok Mein Aana)
किसी के टोकने पर उसके अनिष्टकारक प्रभाव में पड़ना।
मन हरा होना
(Man Hara Hona)
प्रसन्न होना।
चाँद गंजी होना
(Chand Ganji Hona)
बहुत मार पड़ना।
गच्चा खाना
(Gachcha Khana)
धोखे में अपना नुकसान करना।
मूँछों पर ताव देना
(Muchhon Par Taav Dena)
अभिमान के कारण मूँछों पर हाथ फेरना।
दूसरों के टुकड़ों पर पलना
(Dusron Ke Tukdo Par Palna)
पराश्रित होना।
बुरा फँसना
(Bura Fasna)
किसी समस्या में बुरी तरह उलझना।
पेट गिरना
(Pet Girna)
गर्भपात होना।
फड़ पर आना
(Fad Pr Aana)
मुकाबले के लिए सामने आना।
धक धक करना
(Dhak Dhak Karna)
कलेजा धड़कना; डर लगना।
अँधेरे घर का उजाला
(Andhere Ghar Ka Ujala)
किसी घर की प्रतिष्ठा; इकलौती संतान; बहुत सुंदर।
आँखें बिछाना
(Ankhen Bichhana)
प्रेम से स्वागत करना; प्रेमपूर्वक प्रतीक्षा करना।
प्राण लेना
(Pran Lena)
मार डालना।
धूल में लट्ठ मारना
(Dhool Mein Latth Marna)
अनुमान भिड़ाना।


See More . . .
जानें कुछ नयी रोचक चीजे भी :