Muhavare in Hindi


Read out here hundreds of famous Hindi Muhavare online with its meaning in hindi devanagari language. Here all muhavare are presented like Hindi Muhawara Book Indexed by character. So, click above on desired character to view Hindi Idioms and Muhavare Category list.

यहाँ सैकड़ों प्रसिद्ध हिंदी मुहावरे इसके मतलब के साथ समझाए गए हैं। सभी मुहावरे यहाँ पर एक किताब की तरह सूचीगत दिए गए है। अत: ऊपर दिये गये अक्षर पर क्लिक करके उससे सम्बंधित मुहावरे देखे.

Popular Hindi Muhaware

मुहावरामुहावरा अर्थ
अँधेरे घर का उजाला
(Andhere Ghar Ka Ujala)
किसी घर की प्रतिष्ठा; इकलौती संतान; बहुत सुंदर।
पैर भारी होना
(Pair Bhari Hona)
गर्भ रहना।
मोटा आसामी
(Mota Aasami)
धनवान या संपन्न व्यक्ति; अमीर।
धक धक करना
(Dhak Dhak Karna)
कलेजा धड़कना; डर लगना।
फड़ पर आना
(Fad Pr Aana)
मुकाबले के लिए सामने आना।
सिर खपाना
(Sir Khapana)
ऐसा काम या बात करना जिससे कोई लाभ न हो और व्यर्थ मस्तिष्क थक जाए।
पेट गिरना
(Pet Girna)
गर्भपात होना।
बुरा फँसना
(Bura Fasna)
किसी समस्या में बुरी तरह उलझना।
दूसरों के टुकड़ों पर पलना
(Dusron Ke Tukdo Par Palna)
पराश्रित होना।
आसन डोलना
(Aasan Dolna)
किसी कारणवश मन का विचलित होना।
मूँछों पर ताव देना
(Muchhon Par Taav Dena)
अभिमान के कारण मूँछों पर हाथ फेरना।
मारा मारा फिरना
(Mara Mara Firna)
मज़बूरी या दुर्दशा में जहाँ-तहाँ भटकना।
तशरीफ़ रखना
(Tashrif Rakhna)
विराजना; बैठना।
गच्चा खाना
(Gachcha Khana)
धोखे में अपना नुकसान करना।
चाँद गंजी होना
(Chand Ganji Hona)
बहुत मार पड़ना।
मन हरा होना
(Man Hara Hona)
प्रसन्न होना।
आस बाँधना
(Aas Baandhna)
उम्मीद करना।
तोता पालना
(Tota Palna)
जान-बूझ कर कोई रोग लगा लेना।
चुटकी लेना
(Chutki Lena)
उपहास करना; हँसी उड़ाना।
गुड़ खाना गुलगुले से परहेज करना
(Gud Khana Gulgule Se Parhej Karna)
बड़े-बड़े गलत कार्य करना और छोटे कार्यों से बचना।
आसमान के तारे तोड़ना
(Aasman Ke Tare Todna)
असंभव काम करना।
अपना सा मुँह लेकर रह जाना
(Apna Sa Muh Lekar Rah Jana)
हारने या अपमानित होने के बाद हताश होना।
पासा उलटा पड़ना
(Pasa Ulta Padna)
प्रतिकूल परिणाम निकलना।
नाक भौं सिकोड़ना
(Naak Bhau Sikodna)
अप्रसन्नता प्रकट करना।
अंटी ढीली करना
(Anti Dhili Karna)
जेब से पैसे निकालना।
दीदा लगना
(Dida Lagna)
किसी काम में मन लगना।
कलेजा मुँह को आना
(Kaleja Muh Ko Aana)
बहुत घबरा जाना।
तलवारें खींच लेना
(Talvaren Khinch Lena)
लड़ने के लिए तैयार होना या उद्यत होना।
डंड पेलना
(Dand Pelna)
मौज़ या आनंद मनाना; कसरत करना।
धुर सिरे से
(Dhur Sire Se)
बिल्कुल शुरू से।


See More . . .
जानें कुछ नयी रोचक चीजे भी :