Muhavare in Hindi


Read out here hundreds of famous Hindi Muhavare online with its meaning in hindi devanagari language. Here all muhavare are presented like Hindi Muhawara Book Indexed by character. So, click above on desired character to view Hindi Idioms and Muhavare Category list.

यहाँ सैकड़ों प्रसिद्ध हिंदी मुहावरे इसके मतलब के साथ समझाए गए हैं। सभी मुहावरे यहाँ पर एक किताब की तरह सूचीगत दिए गए है। अत: ऊपर दिये गये अक्षर पर क्लिक करके उससे सम्बंधित मुहावरे देखे.

Popular Hindi Muhaware

मुहावरामुहावरा अर्थ
आड़ा तिरछा होना
(Aada Tircha Hona)
गुस्सा होना।
पाला बदल देना
(Pala Badal Dena)
विरोधी पक्ष में जा मिलना।
दिवाला निकलना
(Divala Nikalna)
ऋण चुकाने में असमर्थता प्रकट करना।
मोरचा मारना
(Morcha Marna)
विजयी होना।
आशा बँधना
(Aasha Bandhna)
इच्छा पूर्ण होने की संभावना होना।
बाट जोहना
(Baat Johna)
प्रतीक्षा करना।
सूखकर काँटा होना
(Sukhkar Kanta Hona)
बहुत ही क्षीण और दुर्बल हो जाना।
पेट सहलाना
(Pet Sahlana)
पेट पर हाथ फेर कर भूखे होने का इशारा करना।
सूरज को दीपक दिखाना
(Suraj Ko Dipak Dikhana)
किसी प्रसिद्ध, श्रेष्ठ या महान व्यक्ति का परिचय देना।
अक्ल का अंधा
(Akl Ka Andha)
मूर्ख; जिसमें समझ न हो।
चूक जाना
(Chook Jana)
अवसर का हाथ से निकल जाना।
कलम चलाना
(Kalam Chalana)
लिखना।
तीन तेरह होना
(Teen Terah Hona)
तितर-बितर होना।
उठल्लू का चूल्हा होना
(Uthallu Ka Chulha Hona)
व्यर्थ में इधर-उधर घूमते रहना; एक स्थान पर टिककर न रहना।
अंग अंग टूटना
(Ang Ang Tutna)
शरीर के सभी जोड़ों में दर्द होना।
सेहरा सिर बँधना
(Sehra Sir Bandhna)
श्रेय प्राप्त होना।
चकमा खाना
(Chakma Khana)
धोखे में आ जाना; छला जाना।
जादू करना
(Jaadu Karna)
किसी को चमत्कृत करना; वश में करना।
पासा उलटा पड़ना
(Pasa Ulta Padna)
प्रतिकूल परिणाम निकलना।
मुँह खून लगना
(Muh Khoon Lagna)
रिश्वत लेने की आदत पड़ जाना
ताव दिखाना
(Taav Dikhaana)
क्रोध प्रकट करना।
तिलांजलि दे देना
(Tilanjli De Dena)
सदा के लिए परित्याग कर देना।
जिसकी लाठी उसकी भैंस
(Jiski Lathi Uski Bhains)
शक्तिशाली की विजय होती है
आसमान पर चढ़ना
(Aasman Par Chadna)
स्वयं को बहुत ऊँचा या बड़ा समझना।
नस ढीली होना
(Nas Dhili Hona)
शेखी दूर होना।
पीठ लगाना
(Peeth Lagaana)
लेट कर आराम करना।
सपने पालना
(Sapne Palna)
आशाएँ सँजोना।
तेल चढ़ना
(Tel Chadna)
विवाह से पहले की एक रस्म का होना।
आस्तीन चढ़ाना
(Aastin Chadana)
लड़ने को तैयार रहना।
धूनी देना
(Dhuni Dena)
कोई चीज़ जलाकर उसका धुँआ देना।


See More . . .
जानें कुछ नयी रोचक चीजे भी :