Anty

Anty meaning in hindi


अंत्य मतलब
[वि.] - 1. अंतिम; आख़िरी 2. सबसे नीचे या पीछे का; बाद का। [सं-पु.] 1. शब्द का अंतिम वर्ण 2. अंतिम नक्षत्र 3. अंतिम लग्न 4. अंतिम चंद्रमास; फाल्गुन

अंत्यकर्म मतलब
[सं-पु.] - अंत्येष्टि; दाहकर्म।

अंत्यशेष मतलब
[सं-पु.] - वह रकम या धन जो किसी खाते आदि को बंद करने के बाद बचे; (बैलेंस)।

अंत्याक्षर मतलब
[सं-पु.] - 1. किसी शब्द या पद का अंतिम अक्षर 2. किसी कविता में चरण का अंतिम अक्षर 3. हिंदी वर्णमाला का अंतिम अक्षर 'ह'।

अंत्याक्षरी मतलब
[सं-स्त्री.] - कविता वाचन या गीत गायन का एक खेल जिसमें एक व्यक्ति द्वारा पढ़ी गई कविता या गाए गए गीत के अंतिम अक्षर से ही शुरू हुई कोई कविता या गीत अगला प्रतिभागी या व्यक्ति पढ़ता है।

अंत्यानुप्रास मतलब
[सं-पु.] - 1. शब्दालंकार नामक अनुप्रास का एक भेद, जहाँ पदांत में एक ही स्वर और एक ही व्यंजन की आवृत्ति होती है, जैसे- ...सोय,...होय 2. तुक।

अंत्याश्रम मतलब
[सं-पु.] - हिंदू परंपरा के अनुसार मानव जीवन के चार आश्रमों- ब्रह्मचर्य, गृहस्थ, वानप्रस्थ और संन्यास में से अंतिम 2. संन्यास आश्रम।

अंत्याश्रमी मतलब
[वि.] - अंतिम आश्रम (संन्यासाश्रम) में जीवन यापन करने वाला। [सं-पु.] संन्यासी।

Words Near it

Anty - Matlab in Hindi

Here is meaning of Anty in hindi. Get definition and hindi meaning of Anty. What is Hindi definition and meaning of Anty ? (hindi matlab - arth kya hai?).

Recently Viewed Words

जानें कुछ नयी रोचक चीजे भी :